CG Weather Update: आज से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 2 दिनों तक होगी झमाझम बारिश, घर से निकलने से पहले पढ़ें मौसम विभाग का बड़ा अपडेट

CG Mausam Samachar: आज से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 2 दिनों तक होगी झमाझम बारिश, घर से निकलने से पहले पढ़ें मौसम विभाग का बड़ा अपडेट

CG Weather Update: आज से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 2 दिनों तक होगी झमाझम बारिश, घर से निकलने से पहले पढ़ें मौसम विभाग का बड़ा अपडेट

CG Mausam Samachar | Photo Credit: AI

Modified Date: July 15, 2026 / 07:33 am IST
Published Date: July 15, 2026 7:32 am IST
HIGHLIGHTS
  • 15 और 16 जुलाई को अलर्ट
  • गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना
  • सक्ती जिले में 326.2 मिमी वर्षा

रायपुर: CG Mausam Samachar छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार धीमी बनी हुई है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश का मौसम ज्यादातर सूखा रहा और सामान्य से करीब 26 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई। (Cg Weather Update) इसी बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर प्रदेश में भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, दो दिनों तक प्रदेश के अलग अलग जिलों में मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है।

CG Mausam Samachar मौसम विभाग के अनुसार, 15 और 16 जुलाई को प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। कुछ इलाकों में भारी बारिश के भी आसार हैं। 15 जुलाई को छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश के आसार हैं। एक-दो जगहों पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश और बिजली भी गिर सकती है। रायपुर में दिनभर आंशिक बादल छाए रहेंगे।

16 जुलाई को कैसा रहेगा मौसम

बात करें अगले दिन 16 जुलाई की तो प्रदेश के कई हिस्सों में मानसून एक्टिव रहेगा। साथ ही कई जिलों में मध्यम ​बारिश का आसार है। वहीं कुछ जगहों पर गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका है।

सक्ती जिले में 326.2 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज

सक्ती जिले में 1 जून 2026 से 13 जुलाई 2026 तक 326.2 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में जिले में 0 मिली मीटर औसत वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून 2026 से अब तक जिले के सक्ती तहसील में 292.3 मिली मीटर, जैजैपुर में 207.5, मालखरौदा में 274.3, डभरा में 361.3, नया बाराद्वार में 323.2, अड़भार में 288.9, हसौद में 299.3, चंद्रपुर में 476.4 एवं भोथिया में 312.6 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।