Heavy Rain Red Aler Chhattisgarh || Image- IBC24 News Archive
रायपुर: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मानसून मेहरबान है। अलग अलग जिलों में हर दिन बारिश हो रही है। इसी कड़ी में रायपुर मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के पांच जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। (Heavy Rain Red Alert Chhattisgarh) इनमें रायगढ़ और बलौदाबाजार जिले के लिए रेस अलर्ट जबकि बिलासपुर, रायपुर और जांजगीर-चाम्पा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पश्चिम बंगाल-उत्तरी ओडिशा तट पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके उत्तर की ओर बढ़ने की संभावना है। इसके प्रभाव से प्रदेश में अगले दो दिनों तक बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
मौसम विभाग के विज्ञप्ति के अनुसार प्रदेश के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है जबकि
गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है। (Heavy Rain Red Alert Chhattisgarh) बात अगर अगले दो दिन की करें तो अधिकांश क्षेत्रों में बारिश जारी रहने की संभावना है। इसी तरह एक-दो स्थानों पर तेज बारिश और वज्रपात की संभावना बनी रहेगी।
ओयो की मूल कंपनी प्रिज्म ने ब्रिटेन में किया विस्तार, 40 नए प्रीमियम होटल जोड़े
विदेश सचिव मिसरी ने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के ‘सेंट्रल पार्टी स्कूल’ के उपाध्यक्ष से मुलाकात की
20 साल बाद चार मैचों की श्रृंखला के लिये पाकिस्तान पहुंची कोरियाई हॉकी टीम
तमिलनाडु में मोंटेक सिंह अहलूवालिया की अध्यक्षता में समिति गठित, राजस्व बढ़ाने के उपाय सुझाएगी
प्रधानमंत्री की पोस्ट हटाने के बाद मेटा के अधिकारी तलब; सरकार ने कंपनी का स्पष्टीकरण ‘खारिज’ किया