Philippines Boat Fire Accident: फिलीपीन नांव हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 35, लापता लोगों की तलाश अब भी जारी

Ads

Philippines Ferry Fire Accident: फिलीपीन में एक यात्री नौका में लगी आग से मरने वालों की संख्या बढ़कर 35 हो गई है।

  •  
  • Publish Date - September 11, 2026 / 10:28 PM IST,
    Updated On - September 11, 2026 / 10:29 PM IST

Philippines Ferry Fire Accident/Image Credit: X Handle

HIGHLIGHTS
  • फिलीपीन में यात्री नौका में लगी आग से मरने वालों की संख्या बढ़कर 35 हो गई है।
  • वहीं इस हादसे के बाद से 54 लोग अब भी लापता हैं।
  • बुधवार रात लगी आग में 43 लोग बच गए थे।

Philippines Ferry Fire Accident: नई दिल्ली: फिलीपीन में एक यात्री नौका में लगी आग से मरने वालों की संख्या बढ़कर 35 हो गई है। शुक्रवार को जली हुई नौका के मलबे से और शव बरामद किए गए, जबकि 54 लोग अब भी लापता हैं। बुधवार रात लगी आग में 43 लोग बच गए थे। तटरक्षक बल की ओर से जारी तस्वीरों में नौका का पूरी तरह जला हुआ अंदरूनी हिस्सा दिखाई दे रहा है। इसमें जले हुए अवशेष, राख और पिघली हुई धातु के साथ एक कार भी नजर आ रही है।

कैसे हुआ नांव हादसा?

अधिकारियों ने बताया कि गुरूवार को बचावकर्मियों को गर्मी और धुएं के कारण जहाज के अंदर जाने में काफी परेशानी हुई, जिससे फंसे हुए यात्रियों की तलाश का काम धीमा हो गया। यह नौका राजधानी मनीला से रवाना हुई थी और पालावान प्रांत के कोरोन जाने के रास्ते में टुर्दा गांव के पास करीब 7.4 किलोमीटर दूर थी, तभी उसमें आग लगने की सूचना मिली। (Philippines Ferry Fire Accident) आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। टुर्दा के एक बचाव केंद्र में अपनी 20-वर्षीय लापता बेटी साइरिल के बारे में जानकारी मिलने का इंतजार कर रहीं लीरा डाको ने कहा, ‘‘यह सोचकर दर्द होता है कि आपकी बच्ची जिंदा जलते समय मदद के लिए पुकार रही थी।’’ उन्होंने नौका के अंदर मिले अवशेषों के बारे में कहा, ‘‘मुझे नहीं पता कि हम कैसे पहचान पाएंगे कि इनमें से कौन मेरी बच्ची है। अगर वह सिर्फ डूब गई होती और हम उसका शव बरामद कर उसे उचित अंतिम संस्कार दे पाते तो ठीक था, लेकिन अब हम उसे पहचान भी नहीं सकते और गले भी नहीं लगा सकते।’’

दुर्घटना में बचे यात्रीयों ने साझा किया अनुभव

Philippines Ferry Fire Accident: बचने वाले यात्री अर्नुल्फो नोक्की विलानुएवा ने एक वीडियो में आग की भयावह रात का अनुभव साझा किया। विलानुएवा ने कहा, ‘‘आग तेजी से फैल गई। तभी मैं गिर गया और मेरी पीठ जल गई।’’ उन्होंने बताया कि वह खिड़की से कूद गए। उन्होंने कहा, ‘‘मैं जीवन रक्षक जैकेट लेना चाहता था, लेकिन नहीं ले सका क्योंकि लोग मुझे कुचलते हुए आगे बढ़ रहे थे। लोग घबराए हुए थे।’’

तटरक्षक बल के अनुसार, नौका के यात्रियों की सूची के मुताबिक उस पर कुल 134 लोग सवार थे, जिनमें 117 यात्री और चालक दल के 17 सदस्य शामिल थे। करीब 53 मीटर लंबी इस नौका की क्षमता 306 यात्रियों और चालक दल के 27 सदस्यों को ले जाने की थी। तटरक्षक बल ने बताया कि सूची में शामिल दो यात्रियों ने अधिकारियों को बताया कि वे नौका पर सवार ही नहीं हुए थे।

घायलों को ले जाया गया अस्पताल

नौका के स्वामित्व वाली कंपनी एटिएंजा इंटरआइलैंड फेरीज़ इंक की कर्मचारी रेचल कोंसरमैन के अनुसार, बचने वालों में चिली के दो पर्यटक भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि दोनों कोरोन के एक अस्पताल में चोटों का इलाज करा रहे हैं और नौका पर किसी अन्य विदेशी नागरिक के होने की जानकारी नहीं है। (Philippines Ferry Fire Accident) नौवहन कंपनी ने एक बयान में कहा कि वह नौका पर सवार लोगों और उनके परिवारों की सहायता कर रही है। कंपनी ने कहा कि वह लापता यात्रियों का पता लगाने और आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए तटरक्षक बल तथा समुद्री अधिकारियों के साथ समन्वय कर रही है। कोरोन एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है, जो अपने साफ नीले पानी, चूना पत्थर की चट्टानों और प्राकृतिक शैल संरचनाओं के लिए जाना जाता है।

इन्हें भी पढ़ें:-