MP Monsoon News: प्रदेश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 40 से ज्यादा जिलों में बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

MP Monsoon News: मध्यप्रदेश में मानसून की एंट्री के साथ ही लोगों को गर्मी से राहत मिलने लगी है। मौसम विभाग ने 40 से ज्यादा जिलों में बारिश, तेज हवा और गरज-चमक की संभावना जताई है। वहीं आगर मालवा और सीहोर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

MP Monsoon News: प्रदेश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 40 से ज्यादा जिलों में बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

MP Monsoon News | Photo Credit: AI

Modified Date: June 26, 2026 / 07:42 am IST
Published Date: June 26, 2026 7:42 am IST
HIGHLIGHTS
  • प्रदेश में मानसून की एंट्री
  • कई जिलों में गरज-चमक और आंधी के साथ बारिश
  • कम बारिश से फसल और जलस्तर प्रभावित हो सकता है

भोपाल: MP Monsoon News लंबे समय के इंतजार के बाद आखिरकार मध्यप्रदेश वासियों के लिए अच्छी खबर निकलकर सामने आई है। प्रदेश में मानसून ने दस्तक (MP Monsoon News) दे दी है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।

40 से ज्यादा जिलों में बारिश की संभावना

वहीं दूसरी ओर आशंका जताई जा रही है कि अलग अलग जिलों में जल्द ही मानसून दस्तक दे सकती है। इसके साथ ही प्रदेश के 40 से ज्यादा जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, ग्वालियर चंबल और बुंदेलखंड के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है। कई इलाकों में तेज हवा, गरज-चमक और आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है। इसके अलावा आगर मालवा और सीहोर जिलों के लिए गरज-चमक, तेज आंधी और बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

2 से 4 दिनों के भीतर पूरे प्रदेश को कवर कर सकता है मानसून

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2 से 4 दिनों के भीतर मानसून पूरे मध्य प्रदेश को कवर कर सकता है। इसके चलते अधिकांश जिलों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद है। हांलाकि राहत के बीच चिंता की खबर ये है कि इस साल मध्य प्रदेश में सामान्य से कम बारिश हो सकती है। यदि ऐसा होता है तो इसका असर खेती और जलस्तर पर भी देखने को मिल सकता है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।