Jharkhand Weather Update: फिर बदलेगा मौमस का मिजाज, लगातार इतने दिनों तक होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Jharkhand Weather Update: फिर बदलेगा मौमस का मिजाज, लगातार इतने दिनों तक होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Jharkhand Weather Update | Photo Credit: IBC24
- 17 से 20 सितंबर तक बारिश
- आकाशीय बिजली का खतरा
- कई जिलों में चेतावनी
रांची: Jharkhand Weather Update झारखंड में 17 सितंबर से चार दिन तक गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। (Jharkhand Weather) आईएमडी ने 17 सितंबर को देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज समेत राज्य के 24 जिलों में कुछ स्थानों पर गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका को लेकर अलर्ट जारी किया है।
आकाशीय बिजली गिरने को लेकर भी चेतावनी
Jharkhand Weather Update आईएमडी ने अपने बुलेटिन में कहा, ’17 से 20 सितंबर तक राज्यभर में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश, आकाशीय बिजली गिरने और 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।’ विभाग ने 18 से 20 सितंबर तक राज्यभर में कुछ स्थानों पर गरज और आकाशीय बिजली गिरने को लेकर भी चेतावनी जारी की है। आईएमडी ने कहा, ‘अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने का अनुमान नहीं है।’ पिछले 24 घंटों में दुमका जिले के जामा में सबसे अधिक 65 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
18 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
आईएमडी रांची के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने कहा, ’17 सितंबर के लिए 18 जिलों में कुछ स्थानों पर गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरने को लेकर ‘ऑरेंज अलर्ट’ (तैयार रहने की सलाह) जारी किया गया है, जबकि उत्तरपूर्व के शेष छह जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ (जागरूक रहने की सलाह) जारी किया गया है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है।’
इन्हें भी पढ़ें:-
- Book Reading Earnings: अब किताब पढ़ने पर मिलेंगे पैसे, 15 मिनट रीडिंग पर 76 रुपये की होगी इनकम, आखिर क्यों अपनाया ये तरीका? जानें पूरा मामला
- UP PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: योगी सरकार की पहल से लाखों उपभोक्ताओं का बिजली बिल हुआ शून्य, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से रोशन हो रहे यूपी के 8.25 लाख घर
- IPO Listing News: आज IPO की लिस्टिंग में किसका चला सिक्का? जानें किस कंपनी ने दिया तगड़ा मुनाफा और कौन निकली फिसड्डी?

Facebook


