MP Weather Update Today: प्रदेश में फिर बदला मौसम का मिजाज, आज से लगातार इतने दिनों तक होगी भारी बारिश, 13 जिलों के लिए अलर्ट जारी
MP Weather Update Today: प्रदेश में फिर बदला मौसम का मिजाज, आज से लगातार इतने दिनों तक होगी भारी बारिश, 13 जिलों के लिए अलर्ट जारी
MP Weather Update Today | Photo Credit: IBC24
- 18–21 मार्च तक बारिश का अलर्ट
- तेज गर्मी का असर जारी
- सिस्टम मौजूद लेकिन बेअसर
भोपाल: MP Weather Update Today मार्च का लगभग आधा महीना निकल गया है और मार्च के शुरुआत में ही देश के कई हिस्सों में तेज गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। दोपहर होते ही तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, जिससे लोगों की बेचैनी बढ़ गई है। तो वहीं कई हिस्सों में अभी भी बर्फबारी और बारिश का दौर थमा नहीं है। इसी बीच मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
18 से 21 मार्च तक भारी बारिश का अलर्ट
MP Weather Update Today दरअसल, आज 18 मार्च से प्रदेश में स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। जिसका असर कई जिलों में देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने 18, 19, 20 और 21 मार्च को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने ग्वालियर समेत प्रदेश के 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गरज चमक के साथ तेज हवाएं भी चलने की संभावना है।
अभी गर्मी हावी, सिस्टम बेअसर
प्रदेश में दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक ट्रफ लाइन मौजूद हैं, लेकिन इनका खास असर नहीं दिख रहा। यही वजह है कि सोमवार को प्रदेश के ज्यादातर जिलों में तेज गर्मी बनी रही। खरगोन सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। खजुराहो में 38.4 डिग्री, नरसिंहपुर में 38 डिग्री, रायसेन में 37.6 डिग्री, मंडला में 37.5 डिग्री, नर्मदापुरम में 37.2 डिग्री और खंडवा में तापमान 37.1 डिग्री रहा। बड़े शहरों की बात करें तो जबलपुर सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 35.8 डिग्री दर्ज किया गया। भोपाल में 35.2 डिग्री, इंदौर और उज्जैन में 35 डिग्री और ग्वालियर में 34.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
इन्हें भी पढ़े:-
- शह मात The Big Debate: ऑपरेशन विधानसभा घेराव.. चल पाया कांग्रेस का दांव? सत्तापक्ष के नेताओं ने कसा तंज, आखिर विपक्ष के मुद्दों में कितना है दम? देखिए ये वीडियो
- Vande Bharat: संसद में विपक्षी ‘कुनबा’.. फिर हुआ पूरा! खत्म हुआ 42 दिन का ‘सियासी वनवास’, क्या अब सुचारू रूप से चल पाएगा सदन?
- शह मात The Big Debate: वोटिंग का ‘क्रॉस’ कनेक्शन, अपने एमपी में भी इलेक्शन!… कांग्रेस को सता रहा हार का डर, क्या भाजपा करेगी तीसरी राज्यसभा सीट पर कब्जा?

Facebook


