Weather Update Today: आज से तीन दिनों तक होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए जताई संभावना
Weather Update Today: आज से तीन दिनों तक होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए जताई संभावना

Weather Update Today/Image Credit: IBC24 File Photo
- आज से तीन दिनों तक इन 8 राज्यों में होगी बारिश
- मौसम विभाग की लेटेस्ट चेतावनी
- 12 से 14 फरवरी के बीच तेज बारिश की संभावना
नई दिल्ली: Weather Update Today देश के कई राज्यों में ठंड लगभग खत्म हो चुकी है। जिसके बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने का आसार है। इसी बीच पूर्वोत्तर के 8 राज्यों में बारिश की संभावना बनी हुई है।
Weather Update Today मौसम विभाग ने अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय में 12 से 14 फरवरी के बीच तेज बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही आंधी तूफान, बिजली कड़कने का भी अलर्ट जारी किया है। इतना ही नहीं नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, सिक्किम में भी 12 से 14 फरवरी के बीच बरसात होगी। इस तरह कुल तीन दिनों तक 8 राज्यों बारिश का अलर्ट है।
आपको बता दें कि पिछले 24 घंटों में देशभर में तापमान में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और कर्नाटक में न्यूनतम तापमान में 1-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, असम, मेघालय, तमिलनाडु और छत्तीसगढ़ में तापमान में वृद्धि देखी गई है।
इसके अलावा, पंजाब, पश्चिमी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रिकॉर्ड किया गया। दूसरी ओर, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान और झारखंड के कुछ हिस्सों में भी तापमान सामान्य से अधिक रहा।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: मौसम विभाग ने अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, और सिक्किम में 12 से 14 फरवरी के बीच बारिश का अलर्ट जारी किया है।
लेखक के बारे में
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
और भी पढ़ें...Web Title: Order Issue for Heavy Rain in 8 State
Aaj ka Mausam
और भी पढ़ें ›
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
01 Oct 2026 | 4:38 pm