Dhirendra Shastri Latest News: ‘पिकनिक स्पॉट बन रहे हैं मंदिर और तीर्थस्थल’.. धीरेंद्र शास्त्री ने इन परंपराओं को बताया सनातन के लिए घातक, संतों के बीच विवाद पर भी कही ये बड़ी बात

'पिकनिक स्पॉट बन रहे हैं मंदिर और तीर्थस्थल'.. धीरेंद्र शास्त्री ने इन परंपराओं को बताया सनातन के लिए घातक..Bageshwar Dham Dhirendra Krishna Shastri Latest News

Dhirendra Shastri Latest News: ‘पिकनिक स्पॉट बन रहे हैं मंदिर और तीर्थस्थल’.. धीरेंद्र शास्त्री ने इन परंपराओं को बताया सनातन के लिए घातक, संतों के बीच विवाद पर भी कही ये बड़ी बात

Dhirendra Shastri Latest News. Image Source: File

Modified Date: February 2, 2026 / 07:56 pm IST
Published Date: February 2, 2026 7:55 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सनातन धर्म में सुधार की जरूरत पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
  • साधु-संतों के विवाद को बताया सनातन के लिए घातक
  • मंदिरों के स्वरूप और कुरीतियों पर जताई गंभीर चिंता

इंदौर Dhirendra Shastri Latest News: बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सनातन धर्म से जुड़े मौजूदा हालात पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सनातन परंपरा में भी समय के साथ सुधार की आवश्यकता है। उन्होंने साधु-संतों के बीच चल रहे आपसी विवाद को सनातन के लिए घातक बताया और कहा कि इससे समाज में गलत संदेश जा रहा है। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि सनातन की कुछ रूढ़िवादी परंपराएं और कुरीतियां इसकी कमजोरियां हैं, जिन्हें दूर करना जरूरी है। उन्होंने बलिप्रथा का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसी परंपराएं आज के समय में स्वीकार्य नहीं हैं और इन पर गंभीर मंथन होना चाहिए। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि आज नए-नए मंदिर तो बन रहे हैं, लेकिन पुराने और ऐतिहासिक मंदिरों का जीर्णोद्धार लगभग बंद हो गया है। यह स्थिति चिंताजनक है, क्योंकि प्राचीन मंदिर हमारी आस्था और विरासत के प्रतीक हैं।

पिकनिक स्पॉट न बने मंदिर और तीर्थ- शास्त्री

Dhirendra Shastri Latest News: धीरेंद्र शास्त्री ने यह भी कहा कि आज मंदिर, तीर्थ और देवालय श्रद्धा के केंद्र बनने के बजाय पिकनिक स्पॉट में तब्दील होते जा रहे हैं, जो सनातन धर्म की बड़ी कमी को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि आस्था के स्थानों पर अनुशासन और मर्यादा बनाए रखना बेहद जरूरी है। धर्म को लेकर अपने रुख को स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा, “हम सनातनी हैं, लेकिन किसी भी धर्म के पक्ष या विरोध में नहीं हैं। हम हमेशा सनातन के पक्ष में खड़े हैं और रहेंगे।”

संतों के बीच चल रहे विवादों पर कही ये बात

संतों के बीच चल रहे विवादों पर प्रतिक्रिया देते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि इस विषय पर टिप्पणी करना उनकी औकात नहीं है। उन्होंने कहा, “हम अभी संत नहीं बन पाए हैं, संत बनने की कोशिश कर रहे हैं, इसलिए संतों को लेकर कुछ कहना हमारे लिए उचित नहीं है।” उन्होंने यह भी कहा कि मीडिया में संतों के आपसी विवाद को लेकर जो कुछ देखा और सुना जा रहा है, वह बेहद पीड़ादायक है और यह सनातन धर्म के हित में बिल्कुल भी नहीं है।

यह भी पढ़ेंः-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।