Kangana Ranaut on Rahul Gandhi : डोकलाम पर राहुल गांधी के दावे पर कंगना का पलटवार, कहा- “तथ्य सही थे तो कोर्ट क्यों नहीं गए? सदन में उत्पात मचाना बंद करें

नई दिल्ली में बजट सत्र के चौथे दिन लोकसभा में डोकलाम मुद्दे पर राहुल गांधी के बयान से हंगामा मच गया। उन्होंने अभी प्रकाशित नहीं हुई एक किताब का हवाला देते हुए दावा किया कि चीनी टैंक भारतीय सीमा की ओर बढ़ रहे हैं। भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने इस पर पलटवार किया और बयान को असत्य और कानूनन संदिग्ध बताया।

Kangana Ranaut on Rahul Gandhi : डोकलाम पर राहुल गांधी के दावे पर कंगना का पलटवार, कहा- “तथ्य सही थे तो कोर्ट क्यों नहीं गए? सदन में उत्पात मचाना बंद करें

Kangana Ranaut on Rahul Gandhi / Image Source : x

Modified Date: February 2, 2026 / 08:39 pm IST
Published Date: February 2, 2026 8:34 pm IST
HIGHLIGHTS
  • राहुल गांधी ने लोकसभा में डोकलाम पर विवादित बयान दिया।
  • उन्होंने अभी प्रकाशित नहीं हुई किताब का हवाला देते हुए चीनी टैंकों की सीमा बढ़त का दावा किया।
  • भाजपा सांसद और कंगना रनौत ने बयान को असत्य और नियमों के उल्लंघन वाला

नई दिल्ली : संसद के बजट सत्र के चौथे दिन सोमवार को लोकसभा में भरी हंगामा हो गया। नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने डोकलाम के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए एक सनसनीखेज दावा किया। राहुल गांधी ने पूर्व सेना प्रमुख जनरल एम.एम. नरवणे की एक ऐसी किताब का हवाला दिया, जो अभी तक प्रकाशित नहीं हुई है।( Lok Sabha Budget Session 2026 ) उन्होंने इस किताब के हवाले से कहा कि चीनी टैंक भारतीय सीमा की ओर बढ़ रहे हैं। राहुल गांधी के इस बयान ने सदन में सत्ता पक्ष को आक्रोशित कर दिया। भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने इस पर पलटवार करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है।

“अंदर सारे नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है “

राहुल गाँधी के इस बयान पर उन्होंने पलटवार करते हुए कहा की “अंदर सारे नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है, उत्पात मचाया जा रहा है। जिस किताब को प्रकाशित ही नहीं किया गया है, उसके तथ्य विश्वसनीय नहीं हैं। अगर तथ्य सही हैं तो कोर्ट क्यों नहीं गए? जो चीज प्रमाणित नहीं है आप उसको कोट कर रहे हैं ये कितना बड़ा जुर्म है। ये संगीन अपराध है। ( kangana Ranaut Angry on Rahul Gandhi ) कंगना ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के बयान का हवाला देते हुए कहा कि, रक्षामंत्री पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि ये दावे अस्पष्ट हैं क्योंकि किताब अभी प्रकाशित भी नहीं हुई है।

“भाजपा हमेशा कांग्रेस की देशभक्ति पर सवाल उठाती है “

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपा हमेशा कांग्रेस की देशभक्ति पर सवाल उठाती है, लेकिन खुद एक शीर्ष सैन्य अधिकारी के अनुभवों वाली किताब को प्रकाशित होने से रोक रही है। ( Kangana Ranaut vs Rahul Gandhi )उन्होंने जैसे ही उस संस्मरण की कुछ पंक्तियां पढ़ना शुरू कीं, सदन में सत्ता पक्ष के सांसदों ने शोर मचाना और विरोध करना शुरू कर दिया। राहुल गांधी के इस हमले का जवाब देने के लिए खुद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह मोर्चा संभाला।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.