CG Weather Update : प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में हो रही बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

CG Weather Update : मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में आंधी आने की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।

CG Weather Update : प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में हो रही बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

CG Monsoon latest news

Modified Date: April 29, 2024 / 06:43 am IST
Published Date: April 28, 2024 11:40 am IST

रायपुर : CG Weather Update : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में रविवार सुबह से मौसम ने करवट ले ली है। रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी तूफ़ान के साथ बारिश हुई है और कई जिलों में अभी भी बारिश हो रही है। रविवार सुबह से हो रही बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है और मौसम में थोड़ी ठंडक भी आई है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट भी आई है। वहीं अब मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें : Prize Won From Lottery: बॉयफ्रेंड की सलाह ने गर्लफ्रेंड को बनाया मालामाल, जीता लाखों का इनाम, कहा-‘उम्मीद नहीं थी’ 

इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

CG Weather Update :  मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में बिलासपुर, राजनांदगांव, कोरिया, चिरमिरी, कोरबा, गौरेला पेंड्रा मरवाही, कबीरधाम, मुंगेली में आंधी आने की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में जमकर बारिश होने की संभावना जताई है। बता दें कि, प्रदेश की जनता इस समय गर्मी का प्रकोप झेल रही है। ऐसे में अगर बारिश होती है तो लोगों को गर्मी से रहत मिलेगी। वहीं बारिश होने के कारण तापमान में भी गिरावट आ सकती है।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.