CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ के इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, जानें कैसा रहेगा आपके इलाके का हाल

CG Weather Update Today: मौसम विभाग ने मध्य और उत्तरी छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है।

CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ के इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, जानें कैसा रहेगा आपके इलाके का हाल

CG Weather Update Today/Image Credit: AI

Modified Date: July 20, 2026 / 08:02 am IST
Published Date: July 20, 2026 8:01 am IST
HIGHLIGHTS
  • मौसम विभाग ने मध्य और उत्तरी छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है।
  • मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर समेत कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
  • मौसम विभाग ने जनता से ख़राब मौसम के दौरान सतर्क रहने की चेतावनी दी है।

CG Weather Update Today: रायपुर: छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश ने जान जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। राज्य के कई जिलों में पीछले कुछ दिनों से रुक-रूककर बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश की वजह से कई जिलों की सड़के डूब गई है तो कहीं घरों और नालियों में लबालब पानी भर गया है। इतना ही नहीं प्रदेश के कई नदी नाले भी उफान पर है। इसी बीच मौसम विभाग ने कड़ी चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने मध्य और उत्तरी छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। इतना ही नहीं मौसम विभाग ने कई जिलों में तेज रफ्तार से हवा चलने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है।

इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विज्ञान विभाग ने प्रदेश के कई जिलों बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक मध्य और उत्तरी छत्तीसगढ़ में भारी बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार, रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर-चांपा, धमतरी, गरियाबंद, दुर्ग, बेमेतरा में एक से दो स्थानों में अति से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। (CG Weather Update Today) मौसम विभाग ने रायपुर समेत अन्य जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इतना ही नहीं मौसम विभाग ने जनता से ख़राब मौसम के दौरान सतर्क रहने की चेतावनी दी है।

सरगुजा, रायपुर और दुर्ग संभाग में सामान्य से अच्छी बारिश

CG Weather Update Today: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, छत्तीसगढ़ में मानसून लगातार सक्रिय बना हुआ है। 1 जून से अब तक प्रदेश में कुल 307.2 मिमी औसत बारिश दर्ज की गई है। अच्छी बारिश के चलते खेती-किसानी की गतिविधियों में तेजी आ गई है और किसानों ने धान की बुवाई का काम तेज कर दिया है। शनिवार को प्रदेश में औसतन 17.7 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। सबसे अधिक बारिश बिलासपुर संभाग में हुई, जबकि सरगुजा, रायपुर और दुर्ग संभाग में सामान्य से अच्छी बारिश दर्ज की गई।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.