BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Weather Update Today: कड़ाके की ठंड के बीच फिर बदला मौसम का मिजाज, 40 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Weather Update Today: कड़ाके की ठंड के बीच फिर बदला मौसम का मिजाज, 40 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Weather Update Today

Weather Update Today

Dageshwar Dewangan
Published: 28 Dec 2024 | 8:45 amModified: 28 Dec 2024 | 8:45 am

लखनऊ: Weather Update Today बस कुछ दिन बाद साल 2024 खत्म होने को है। लेकिन इससे पहले दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई राज्यों कड़ाके की ठंड का कहर जारी है। कही गुलाबी ठंड का कहर देखने को मिल रहा है ​तो कही कपकपी ठंड से लोग परेशान हैं। रात तो रात अब दिन में भी लोगों को गर्म कपड़े की जरूरत पड़ रही है। दिसंबर के महीने में सर्दी और ठंड की वजह से तापमान में जबरदस्त गिरावट आई है। वहीं कई हिस्सों में अभी भी बारिश का दौर जारी है। बात करें उत्तर प्रदेश की तो यहां ठंड के साथ बारिश होने की संभावना है।

Read More: Rashifal 28 December 2024 : मेष समेत इन राशियों की चमकेगी किस्मत, धन पाकर मालामाल हो जाएंगे जातक, सारी परेशानियां होंगी दूर 

Weather Update Today इसी बीच मौसम विभाग ने आज शनिवार को उत्तर प्रदेश के 40 से ज्यादा जिलों में बारिश की संभावना जताई है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राजधानी में शनिवार को गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। बीते 24 घंटे में पश्चिमी यूपी के कई जिलों बारिश की बौछार भी पड़ी है।

Read More: Jannat Zubair: रेड ड्रेस में जन्नत जुबैर ने ढाया कहर, तस्वीरें देख थम गई फैंस की नजरें 

मौसम विभाग के अनुसार, 28 दिसंबर शनिवार को यूपी के सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, मुरादाबाद, संभल, बरेली, बदायूं, रामपुर, हरदोई, कानपुर देहात, कानपुर नगर, झांसी, जालौन, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, कुशीनगर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, जौनपुर, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी और सोनभद्र में हल्की-हल्की बारिश हो सकती है।

Read More: Palghar Railway Track Accident: पार कर रहे थे रेलवे ट्रैक, तभी अचानक आ गई ट्रेन, चपेट में आने से दो की मौत

रात के पारे में आएगी कमी

आपको बता दें कि बारिश की वजह से पश्चिमी यूपी में अधिकतर जगहों पर दिन का अधिकतम तापमान गिरकर 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास आ गया। हालांकि रात के पारे में हल्की कमी देखने को मिली।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

उत्तर प्रदेश में किन जिलों में बारिश की संभावना है?

सहारनपुर, मेरठ, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, प्रयागराज और वाराणसी सहित 40 से ज्यादा जिलों में बारिश की संभावना है।

बारिश का तापमान पर क्या असर पड़ा है?

बारिश के कारण दिन का अधिकतम तापमान गिरकर 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

क्या दिल्ली-एनसीआर में भी ठंड बढ़ रही है?

हां, दिल्ली-एनसीआर में भी ठंड के कारण तापमान में गिरावट और बारिश का असर देखा जा रहा है।

पश्चिमी विक्षोभ का क्या प्रभाव है?

पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश और ठंड बढ़ी है।

क्या बारिश का दौर अभी जारी रहेगा?

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी हल्की बारिश और ठंड का असर जारी रह सकता है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dageshwar Dewangan
Dageshwar Dewangan

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।

और भी पढ़ें...

Web Title: Weather Update Today: heavy rain in 40 districts of Uttar Pradesh

कमलनाथ के पिता की जमीन फर्जी वसीयत से हड़पने का प्रयास, दो आरोपी गिरफ्तार

कमलनाथ के पिता की जमीन फर्जी वसीयत से हड़पने का प्रयास, दो आरोपी गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 9:16 pm
कांग्रेस के छोटे नेताओं के बयानों को गंभीरता से नहीं लेता: सपा सांसद धर्मेंद्र यादव

कांग्रेस के छोटे नेताओं के बयानों को गंभीरता से नहीं लेता: सपा सांसद धर्मेंद्र यादव

01 Oct 2026 | 9:09 pm
महात्मा गांधी के जीवन और योगदान को समझें विद्यार्थी : राज्यपाल

महात्मा गांधी के जीवन और योगदान को समझें विद्यार्थी : राज्यपाल

01 Oct 2026 | 8:32 pm
मिर्जापुर में स्कूल भवन का निर्माण शुरू, दिव्या मित्तल ने परियोजना में देरी पर उठाए थे सवाल

मिर्जापुर में स्कूल भवन का निर्माण शुरू, दिव्या मित्तल ने परियोजना में देरी पर उठाए थे सवाल

01 Oct 2026 | 8:27 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
तेज डीजे से छात्रा की मौत के मामले में उच्च न्यायालय ने लिया स्वत: संज्ञान

तेज डीजे से छात्रा की मौत के मामले में उच्च न्यायालय ने लिया स्वत: संज्ञान

01 Oct 2026 | 8:21 pm
नीला ड्रम कांड : दोषी मुस्कान-साहिल की जेल में काउंसलिंग, 14 अक्टूबर को सजा

नीला ड्रम कांड : दोषी मुस्कान-साहिल की जेल में काउंसलिंग, 14 अक्टूबर को सजा

01 Oct 2026 | 8:06 pm
सामाजिक न्याय ‘भाजपाई आपातकाल’ के दौर से गुजर रहा : अखिलेश

सामाजिक न्याय ‘भाजपाई आपातकाल’ के दौर से गुजर रहा : अखिलेश

01 Oct 2026 | 7:57 pm