BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

UP Crime News : दिव्यांग बेटी को जहर देकर पिता ने की आत्महत्या, चंद मिनटों में तबाह हो गया हंसता-खेलता परिवार

UP Crime News : आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में गुरूवार की रात एक पिता ने अपनी दिव्यांग पुत्री को कथित तौर पर जहर दे दिया

UP Crime News

UP Crime News

karan nepali
Published: 29 Nov 2024 | 8:41 pmModified: 29 Nov 2024 | 8:43 pm

आगरा : UP Crime News : आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में गुरूवार की रात एक पिता ने अपनी दिव्यांग पुत्री को कथित तौर पर जहर दे दिया और फिर खुद भी फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।सहायक पुलिस उपायुक्त हेमंत कुमार ने बताया कि थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के कटरा वजीर खां स्थित दो मंजिला मकान की एक मंजिल में चंद्र प्रकाश (5०) अपनी 14 साल की बेटी के साथ रहते थे। उनके बड़े भाई इंद्रजीत ऊपर की मंजिल में रहते हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह बड़े भाई इंद्रजीत ने पुलिस को सूचना दी कि उनके छोटे भाई ने अपनी पुत्री को जहर दे दिया है और खुद भी आत्महत्या कर ली है।

यह भी पढ़ें :  Bus Sangwari App: छत्तीसगढ़ में बस यात्रियों को घर बैठे मिलेगी बस के समय और रूट की जानकारी, सीएम साय ने लांच किया 'बस संगवारी एप' 

भाई ने देखा भाई का फंदे से लटकता शव

UP Crime News :  कुमार ने इंद्रजीत की शिकायत के हवाले से बताया कि वह रोज सुबह चाय पीने छोटे भाई के घर जाते थे लेकिन बृहस्पतिवार सुबह जब वह नीचे की मंजिल में पहुंचे तो देखा कि उनकी भतीजी सो रही थी इस पर वह खुद ही चाय बनाने के लिए रसोईघर पहुंचे और जैसे ही उन्होंने रसोइघर का दरवाजा खोला तो देखा कि फंदे के सहारे उनके भाई चंद्रप्रकाश का शव लटक रहा था। चीख पुकार सुन कर आस-पड़ोस के लोग भी वहां आ गए और सबने मिलकर शव को नीचे उतारा।

यह भी पढ़ें : Cyclonic Storm Fengal: समुद्र तट की ओर तेजी से बढ़ा चक्रवाती तूफान फेंगल, भारी बारिश के साथ चलेंगी तेज हवाएं, अलर्ट जारी 

जन्म से दिव्यांग थी मृतका

UP Crime News :  कुमार ने शिकायत के आधार पर बताया कि इस पर इंद्रजीत ने अपनी भतीजी को आवाज दी और उसके नहीं उठने पर उसका चाहर हटाया तो देखा की उसके मुंह से झाग निकल रहा था। उन्होंने बताया कि चंद्रप्रकाश की बेटी जन्म से दिव्यांग थी। तीन साल पहले उनकी पहली पत्नी रेखा की हृदयाघात से मौत हो गयी थी। जिसके बाद वह अकेले ही अपनी बेटी की देख रेख कर रहे थे। उन्होंने बताया कि चंद्रप्रकाश ने एक साल पहले दिल्ली निवासी सुनीता से दूसरा विवाह किया था मगर दोनों के बीच अनबन रहती थी। चंद्रप्रकाश की दूसरी पत्नी तीन दिन पहले ही यहां से गयी है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि चंद्रप्रकाश ने पहले बेटी को जहर दिया, इसके बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

karan nepali
karan nepali

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.

और भी पढ़ें...

Web Title: father committed suicide by poisoning his disabled daughter; the happy family was destroyed in a few minutes

शहर की खबरें
उप्र के मुख्य सचिव ने एक्सप्रेसवे समेत अहम परियोजनाओं की नियमित निगरानी के निर्देश दिए

उप्र के मुख्य सचिव ने एक्सप्रेसवे समेत अहम परियोजनाओं की नियमित निगरानी के निर्देश दिए

01 Oct 2026 | 7:47 pm
भदोही में लड़की के अपहरण और दुष्कर्म मामले में युवक को 20 साल की सजा

भदोही में लड़की के अपहरण और दुष्कर्म मामले में युवक को 20 साल की सजा

01 Oct 2026 | 7:43 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
घायल पायलट कैप्टन मच्छार के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष अनुष्ठान

घायल पायलट कैप्टन मच्छार के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष अनुष्ठान

01 Oct 2026 | 7:30 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

01 Oct 2026 | 7:06 pm
भाजपा ‘कार्यकर्ता’ की तरह काम कर रही है उप्र पुलिस : अखिलेश

भाजपा ‘कार्यकर्ता’ की तरह काम कर रही है उप्र पुलिस : अखिलेश

01 Oct 2026 | 7:00 pm