मिस टीन इंटरनेशनल-2026: सौंदर्य प्रतियोगिता की प्रतिभागियों ने ताजमहल का दीदार किया
मिस टीन इंटरनेशनल-2026: सौंदर्य प्रतियोगिता की प्रतिभागियों ने ताजमहल का दीदार किया
आगरा (उप्र), 26 अगस्त (भाषा) मिस टीन इंटरनेशनल-2026 सौंदर्य प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बनाने वाली प्रतिभागियों ने बुधवार को यहां ताजमहल का दौरा किया। दुनिया के लगभग 30 देशों की प्रतिभागियों ने प्रतिष्ठित स्मारक का दौरा किया और तस्वीरें खिंचवाईं।
मेक्सिको, अमेरिका, स्पेन, फिलीपींस, कनाडा, कोलंबिया, फ्रांस, जर्मनी, नीदरलैंड, भारत और कंबोडिया सहित कई देशों का प्रतिनिधित्व करने वालीं सुंदरियों ने ताज महल के अंदर लगभग दो घंटे बिताए।
‘मिस टीन इंटरनेशनल इंडिया’ दिव्या वाधवा ने कहा कि ताजमहल ‘बेहद खूबसूरत’ है और उन्होंने इस बात पर गर्व जताया कि दुनिया के सात अजूबों में शामिल यह स्मारक भारत में स्थित है।
वाधवा ने कहा, ‘‘यह गर्व की बात है कि दुनिया के सात अजूबों में से एक ‘ताजमहल’ भारत में है। हमें 30 देशों के प्रतियोगियों को ताज महल में लाने का मौका मिला।’’
उन्होंने कहा कि मिस टीन इंटरनेशनल एक प्रमुख वैश्विक कार्यक्रम है जिसका समापन 30 अगस्त को जयपुर में होगा। उन्होंने कहा, ‘‘मिस टीन इंटरनेशनल 2026 प्रतियोगिता के फाइनल में जीत हासिल करने वाली प्रतिभागी को ताज पहनाया जाएगा।’’
भाषा सं जफर मनीषा संतोष
संतोष
लेखक के बारे में
Web Title: मिस टीन इंटरनेशनल-2026: सौंदर्य प्रतियोगिता की प्रतिभागियों ने ताजमहल का दीदार किया
AGRA
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pmएएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
01 Oct 2026 | 10:22 pmगाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
01 Oct 2026 | 10:06 pmसोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:54 pm