महाराष्ट्र के अकोला जिले में क्रिकेट सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़, 33 लोग गिरफ्तार
महाराष्ट्र के अकोला जिले में क्रिकेट सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़, 33 लोग गिरफ्तार
अकोला, 19 फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र के अकोला जिले में क्रिकेट सट्टेबाजी के एक गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है और अवैध गतिविधि में कथित संलिप्तता के लिए 33 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि सूचना के आधार पर स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने बार्शीटाकली पुलिस थाने के अंतर्गत एमआईडीसी क्षेत्र स्थित एक फार्महाउस पर मंगलवार को छापेमारी की थी।
उन्होंने बताया कि गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश के लोगों सहित कुल 33 लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरोह में शामिल लोग सट्टा लगाने के लिए टेलीग्राम और व्हाट्सएप के जरिए लोगों से संपर्क करते थे।
अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से 113 मोबाइल, 12 लैपटॉप, 10 बैंक पासबुक और 13 एटीएम कार्ड जब्त किए हैं जबकि 54 बैंक खातों में जमा 9.9 लाख रुपये के लेन-देन पर रोक लगाने की प्रक्रिया जारी है।
पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी संजय गुप्ता और फार्महाउस मालिक रवींद्र पांडे को भी हिरासत में ले लिया गया है।
पुलिस अधीक्षक बच्चन सिंह ने बताया कि कुछ आरोपियों की पासपोर्ट की प्रविष्टियों से पता चला है कि उन्होंने दुबई की यात्राएं की थीं।
भाषा प्रीति माधव
माधव
लेखक के बारे में
Web Title: महाराष्ट्र के अकोला जिले में क्रिकेट सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़, 33 लोग गिरफ्तार
AKOLA
और भी पढ़ें ›शिवसेना (उबाठा) नेता प्रदीप पूर्णेकर की हत्या की जांच के लिए ठाणे पुलिस ने एसआईटी गठित की
02 Oct 2026 | 1:07 amजरांगे की आलोचना करने वाली महिला पर अभद्र टिप्पणियां, प्राथमिकी दर्ज
01 Oct 2026 | 11:24 pmकॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने संक्षिप्त हिरासत में लिया
01 Oct 2026 | 11:04 pmखबर महाराष्ट्र दीपके पुलिस हिरासत
01 Oct 2026 | 10:55 pmमहाराष्ट्र सरकार ने 19 और तहसीलों में सूखा आकलन सर्वेक्षण के निर्देश दिए
01 Oct 2026 | 10:20 pmप्यार में विफल युवक 60 फुट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा; पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा
01 Oct 2026 | 9:56 pmऊंची उड़ान के धनी हैं ‘सच्चे नायक’ स्मित मच्छार
01 Oct 2026 | 9:54 pmआईआईटी-मुंबई के छात्र वाकोडे की मौत की ‘धीमी जांच’ के लिए फडणवीस जिम्मेदार: प्रकाश आंबेडकर
01 Oct 2026 | 8:48 pm