सपा के ‘पीडीए’ का मतलब दंगाइयों, अपराधियों का ‘प्रोडक्शन हाउस’, अखिलेश इसके सीईओ: आदित्यनाथ
सपा के ‘पीडीए’ का मतलब दंगाइयों, अपराधियों का ‘प्रोडक्शन हाउस’, अखिलेश इसके सीईओ: आदित्यनाथ
अम्बेडकर नगर/प्रयागराज/मिर्जापुर (उप्र), 10 नवंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी (सपा) के ‘पीडीए’ (पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक) नारे पर रविवार को कटाक्ष करते हुए इसे दंगाइयों और अपराधियों का ‘प्रोडक्शन हाउस’ करार दिया।
उन्होंने विपक्षी दल पर निशाना साधते हुए कहा कि दुर्दांत अपराधी, माफिया और दुष्कर्मी पैदा करने वाले इस ‘प्रोडक्शन हाउस’ के 'सीईओ' अखिलेश यादव और 'ट्रेनर' शिवपाल यादव हैं।
मुख्यमंत्री ने रविवार को कटेहरी से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी धर्मराज निषाद, फूलपुर विधानसभा सीट से पार्टी उम्मीदवार दीपक पटेल और मिर्जापुर के मझवां विधानसभा क्षेत्र में पार्टी उम्मीदवार सुचिष्मिता मौर्य के पक्ष में आयोजित जनसभाओं में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि विकास, सुरक्षा और विरासत की गारंटी भाजपा दे रही है।
वहीं, सपा के अध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए तंज किया कि किसान कह रहे हैं कि लगे हाथ डीएपी (डाई अमोनियम फास्फेट खाद) का भी ‘फुल फॉर्म’ बता दीजिए।
यादव ने साल 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान पीडीए का नारा दिया था। पार्टी ने पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग को संबोधित इस नारे का इस्तेमाल इस साल सम्पन्न संसदीय चुनाव में भी किया था और उसने लोकसभा चुनाव में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 37 सीटें जीती थीं।
आदित्यनाथ ने अम्बेडकर नगर जिले की कटेहरी विधानसभा सीट पर 20 नवंबर को होने वाले उपचुनाव के सिलसिले में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘सपा पीडीए की बात करती है...लेकिन आपको बता दें कि उनका पीडीए क्या है। यह दंगाइयों और अपराधियों का ‘प्रोडक्शन हाउस’ है। मैं आपको यह नयी परिभाषा दे रहा हूं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘यहां (प्रोडक्शन हाउस) दुर्दांत अपराधी, दुर्दांत माफिया, दुर्दांत दुष्कर्मी पैदा होता है। इसके सीईओ (मुख्य अधिशासी) अखिलेश यादव हैं। इनके ‘ट्रेनर’ (प्रशिक्षक) शिवपाल यादव हैं।’’
मुख्यमंत्री ने आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘किसी भी बड़े अपराधी, माफिया या दंगाई को याद करें...वे सपा के प्रोडक्शन हाउस से निकले हैं।’’
आदित्यनाथ के इस बयान के कुछ घंटों बाद ही सपा के अध्यक्ष यादव ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए तंज किया कि किसान कह रहे हैं कि लगे हाथ डीएपी का भी फुल फॉर्म बता दीजिए जिससे शायद यह याद आ जाए कि खाद के लिए प्रदेश में किसानों की कतारें लगी हैं।
उन्होंने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘पीडीए कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा।’’ सपा प्रमुख ने इस पोस्ट में साधन सहकारी समिति पर कतार में लगे किसानों की तस्वीर भी साझा की।
वहीं, प्रयागराज के फूलपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले कोटवा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश का कोई ऐसा अपराधी नहीं, कोई ऐसा माफिया नहीं जो सपा का शागिर्द (शिष्य) ना रहा हो।’’
उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘चाहे प्रयागराज का अतीक अहमद रहा हो, गाजीपुर का मुख्तार अंसारी रहा हो, अम्बेडकर नगर का खान मुबारक रहा हो..ये सभी के सभी समाजवादी पार्टी के ‘प्रोडक्शन हाउस’ की उपज थे। ये सभी अपराध के लिए सपा के ‘बिजनेस पार्टनर’ (कारोबारी साझेदार) थे।’’
मुख्यमंत्री ने सपा पर प्रहार करते हुए कहा, ‘‘आजादी के बाद समाजवादी आंदोलन, मूल्यों और आदर्शों के लिए प्रारंभ हुआ था। जय प्रकाश नारायण, डॉक्टर राम मनोहर लोहिया, आचार्य नरेंद्र देव, चंद्रशेखर जी, जनेश्वर मिश्र जी, मोहन सिंह जी जैसे स्वनाम धन्य लोग इस आंदोलन से जुड़े थे।’’
उन्होंने दावा किया, ‘‘आज की समाजवादी पार्टी माफिया और अपराधियों का जमावड़ा भर रह गई है। इसीलिए प्रदेश में एक नारा निकल पड़ा है, देख ‘सपाई, बिटिया घबराई।’ यही अयोध्या में हुआ, यही कन्नौज में हुआ। यही लखनऊ में हुआ और यही हरदोई में इन लोगों (सपा) ने किया।’’
मुख्यमंत्री ने विपक्षी दल पर हमला करते हुए कहा, ‘‘इसी तरह, राजू पाल की हत्या करने वाला व्यक्ति इसी समाजवादी पार्टी का ‘शागिर्द’ बनकर प्रयागराज को बदनाम करता था। इसलिए मैं इस पार्टी को ‘प्रोडक्शन हाउस’ कहता हूं जहां दुर्दांत माफिया पैदा होते हैं, यहां से आगे बढ़ते हैं..पनपते हैं। इन लोगों ने अच्छे-अच्छे ‘ट्रेनर’ वहां रखे हैं।’’
वहीं, अम्बेडकर नगर में मुख्यमंत्री ने कहा कि जब ‘डबल इंजन’ की सरकार बनी तो अपराधियों के ‘‘राम नाम सत्य में देर नहीं हुई।’’
उन्होंने कहा कि भाजपा वंशवादी या जातिवादी राजनीति नहीं करती है बल्कि वह महान हस्तियों का सम्मान करती है।
मिर्जापुर के कछवा में मझवां विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुचिष्मिता मौर्य के लिए रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मिर्जापुर न केवल देवी विंध्यवासिनी, मां अष्टभुजा और माता काली की धरती है बल्कि संतों की भी धरती है और उन्होंने (सपा) इस धरती को खनन माफिया और अपराधियों की धरती बना दिया।’
मुख्यमंत्री ने अपनी और पिछली सरकारों के बीच तुलना करते हुए अपनी उपलब्धियां गिनाई वहीं पूर्ववर्ती सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि ‘‘चूंकि उनका विकास से कोई लेना-देना नहीं था, इसलिए उन्हें सिर्फ माफिया और हर तरह के अपराधियों को संरक्षित करने की चिंता थी।’’
भाजपा नीत सरकार द्वारा लोगों को दिए गए न्याय की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि ‘‘गाजीपुर और प्रयागराज में मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद ने कृष्णानंद राय और राजू पॉल (दोनों तत्कालीन विधायक) की हत्या कर दी थी। भाजपा सरकार आने पर उनके परिवार को न्याय मिला।’’
पूर्व में हरदोई की एक जनसभा में सपा प्रमुख यादव के वक्तव्य की ओर संकेत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जब देश वल्लभ भाई पटेल को याद कर रहा था तो सपा प्रमुख जिन्ना को याद कर रहे थे।
केंद्रीय मंत्री एस पी बघेल ने इस अवसर पर कहा कि ‘‘योगी की सरकार आने के साथ ही उत्तर प्रदेश का स्वर्णिम काल शुरू हो गया है। उनकी बुलडोजर नीति की न सिर्फ दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्री तारीफ कर रहे हैं, बल्कि उसका अनुसरण भी कर रहे हैं।’’
जनसभा को केंद्रीय मंत्री और अपना दल (एस) की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने भी संबोधित किया और सपा की पूर्ववर्ती सरकार पर जमकर निशाना साधा।
भाषा सलीम आनन्द राजेंद्र नोमान आशीष
आशीष
लेखक के बारे में
Web Title: सपा के ‘पीडीए’ का मतलब दंगाइयों, अपराधियों का ‘प्रोडक्शन हाउस’, अखिलेश इसके सीईओ: आदित्यनाथ
AMBEDKAR NAGAR
और भी पढ़ें ›
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pmघायल पायलट कैप्टन मच्छार के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष अनुष्ठान
01 Oct 2026 | 7:30 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pmभाजपा ‘कार्यकर्ता’ की तरह काम कर रही है उप्र पुलिस : अखिलेश
01 Oct 2026 | 7:00 pmगणेश विसर्जन के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाने पर 12 संचालकों के खिलाफ मुकदमा
01 Oct 2026 | 6:45 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm