गणेश विसर्जन के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाने पर 12 संचालकों के खिलाफ मुकदमा
गणेश विसर्जन के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाने पर 12 संचालकों के खिलाफ मुकदमा
सुलतानपुर, एक अक्टूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में बीते गत 26 सितंबर को गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाने पर 12 संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।
पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर क्षेत्र) राघवेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि गत 26 सितंबर को कोतवाली नगर क्षेत्र के शाहगंज घंटाघर से बस स्टैंड तक डीजे संचालकों ने तेज आवाज में साउंड सिस्टम एवं हॉर्न बजाए थे जिससे राहगीरों, दुकानदारों और आसपास के अस्पतालों में भर्ती मरीजों को काफी परेशानी हुई।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डीजे संचालकों को आवाज कम करने को कहा, लेकिन निर्देशों के बाद भी तेज आवाज में डीजे बजता रहा।
सिंह ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई की वीडियोग्राफी-फोटोग्राफी भी की, जिसके आधार पर 12 डीजे संचालकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, ध्वनि प्रदूषण (नियमन एवं नियंत्रण) नियम और पर्यावरण संरक्षण अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
भाषा सं सलीम रवि कांत रंजन
रंजन
लेखक के बारे में
Web Title: गणेश विसर्जन के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाने पर 12 संचालकों के खिलाफ मुकदमा
SULTANPUR
और भी पढ़ें ›नीला ड्रम कांड : दोषी मुस्कान-साहिल की जेल में काउंसलिंग, 14 अक्टूबर को सजा
01 Oct 2026 | 8:06 pmसामाजिक न्याय ‘भाजपाई आपातकाल’ के दौर से गुजर रहा : अखिलेश
01 Oct 2026 | 7:57 pmगोरखपुर में जलभराव से प्रभावित लोगों को मुआवजा दे सरकार : अजय राय
01 Oct 2026 | 7:55 pmउप्र के मुख्य सचिव ने एक्सप्रेसवे समेत अहम परियोजनाओं की नियमित निगरानी के निर्देश दिए
01 Oct 2026 | 7:47 pmभदोही में लड़की के अपहरण और दुष्कर्म मामले में युवक को 20 साल की सजा
01 Oct 2026 | 7:43 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pmघायल पायलट कैप्टन मच्छार के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष अनुष्ठान
01 Oct 2026 | 7:30 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm