BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Ambikapur News: सड़क हादसे के बाद बीजेपी विधायक ने स्वास्थ्य विभाग को ठहराया दोषी, बीएमओ को सस्पेंड करने की मांग, भड़क उठे छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्यकर्मी

Ambikapur News: सड़क हादसे के बाद बीजेपी विधायक ने स्वास्थ्य विभाग को ठहराया दोषी, बीएमओ को सस्पेंड करने की मांग, भड़क उठे छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्यकर्मी

Ambikapur News, BMO suspension controversy, Ramkumar Toppo MLA, Sitapur MLA news, Batouli CHC dispute, JDS driver assault, Santosh Singh BMO, Chhattisgarh health department issue,

Ambikapur News, BMO suspension controversy, Ramkumar Toppo MLA, Sitapur MLA news, Batouli CHC dispute, JDS driver assault, Santosh Singh BMO, Chhattisgarh health department issue,

tikesh Kumar
Published: 12 Aug 2025 | 3:14 pmModified: 12 Aug 2025 | 3:40 pm

अंबिकापुर/रोशन सोनी: Ambikapur News: सरगुजा जिले के बतौली खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संतोष सिंह को सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो द्वारा निलंबित किए जाने की अनुशंसा का मामला गरमाता जा रहा है। दरअसल पूरे मामले में मोर्चा खोलते हुए बतौली खंड चिकित्सा अधिकारी ने जानकारी दी है कि बीते रविवार को सड़क दुर्घटना में घायल हुए तीन लोगों में एक मासूम सहित कुल दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी और एक अन्य गंभीर रूप से घायल युवक को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेफर किया गया था। इसको लेकर जो बातें की जा रही हैं वह सरासर गलत हैं क्योंकि ड्यूटी पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी तैनात थे।

Read More : पत्नी का गैर मर्द से था अफेयर, शक में पति ने खौफनाक वारदात को दिया अंजाम, नहर किनारे भयावह मंजर देख कांप उठे लोग

Ambikapur News: वहीं जब इस घटना की जानकारी विधायक रामकुमार टोप्पो को मिली तब उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को दोषी ठहराते हुए जेडीएस के ड्राइवर और स्वयं बीएमओ को निलंबित करने की अनुशंसा कर दी। यह सरासर गलत है क्योंकि तीन घायलों में से दो की अस्पताल पहुँचने से पहले ही मौत हो चुकी थी जबकि एक अन्य युवक घायल था जिसे प्राथमिक उपचार दिया गया लेकिन 108 वाहन चालक के अन्यत्र व्यस्त होने के कारण उसे हायर सेंटर रेफर करने में देरी हुई। बीएमओ का आरोप है कि विधायक के सहयोगियों ने जानबूझकर इस मुद्दे को तूल दिया और बीएमओ के साथ अभद्रता करते हुए गाली-गलौज की। साथ ही ड्यूटी पर तैनात जेडीएस के ड्राइवर को विधायक और उनके सहयोगियों द्वारा जबरन पीटे जाने का भी आरोप लगाया गया है।

Read More : छत्तीसगढ़ में इस बैच के दवाई पर रोक! अस्पताल में मरीजों में कंपकंपी के बाद लिया गया फैसला, स्वास्थ्य मंत्री ने कह दी ये बड़ी बात

Ambikapur News: बीएमओ ने विधायक रामकुमार टोप्पो के व्यवहार पर सवाल खड़ा करते हुए चेतावनी दी है कि यदि उन्हें बिना गलती के निलंबित किया जाता है तो स्वास्थ्यकर्मी स्वास्थ्य सेवाएँ बंद कर आंदोलन में बैठेंगे। उधर जेडीएस के ड्राइवर ने भी खुद विधायक और उनके सहयोगियों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पूरे मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए पूर्व खाद्य मंत्री और कांग्रेस नेता अमरजीत भगत ने भी स्थानीय विधायक रामकुमार टोप्पो के व्यवहार को सभी लोगों के प्रति कड़वा बताते हुए तंज कसते हुए कहा कि सीतापुर के भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो को केवल मुख्य अतिथि और अगुवा बनने के लिए जनता ने विधायक नहीं बनाया है, लेकिन सत्ता का घमंड उनके सिर चढ़कर बोल रहा है। इसलिए उनका व्यवहार न केवल अधिकारी-कर्मचारी बल्कि आम जनता के प्रति भी अनुचित है।

Read More : रिटायर्ड जज के बंगले में सनसनीखेज वारदात! सोते बेटे के सिर पर लाठी तानकर नकाबपोशों ने उड़ाए गहने-नकदी, CCTV में कैद पूरी वारदात

Ambikapur News: इस पूरे मामले में सीतापुर के भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो ने बतौली खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष सिंह, जेडीएस ड्राइवर मनोज और पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए बताया कि अगर स्वास्थ्य के क्षेत्र में लापरवाही होती है, तो परिजनों का गुस्सा फूटना स्वाभाविक है। उन्होंने स्वयं के मौके पर मौजूद होने की बात कही और बताया कि हो सकता है भीड़ ने कुछ टिप्पणियाँ की हों, लेकिन भीड़ का कोई चेहरा नहीं होता। उन्होंने बीएमओ के साथ अभद्रता और जेडीएस ड्राइवर के साथ मारपीट के आरोपों को भी सिरे से नकार दिया। विधायक ने स्पष्ट कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में यदि कोई लापरवाही होगी तो वे उसे बर्दाश्त नहीं करेंगे और आम जनता के पक्ष में जिम्मेदारों से जवाब माँगेंगे।

Read More : घर से भागी हिन्दू युवती का इंस्टाग्राम वीडियो वायरल, बोली– अपनी मर्जी से सरबर खान से की शादी, अगर कुछ हुआ तो...

Ambikapur News: विदित हो कि बीते रविवार को बतौली थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार अर्टिगा वाहन की टक्कर से राष्ट्रीय राजमार्ग NH-43 पर एक ही परिवार के तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए थे। इनमें एक मासूम सहित दो लोगों की मौत हो गई थी जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना के बाद मृतकों के परिजनों ने सीएचसी शांतिपारा में समय पर एम्बुलेंस और बेहतर इलाज न मिलने का आरोप लगाते हुए विधायक को सूचना दी थी, जिसके बाद विधायक रामकुमार टोप्पो अस्पताल पहुँचे और स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही मानते हुए जेडीएस ड्राइवर और बीएमओ को निलंबित करने की अनुशंसा करते हुए सरगुजा सीएमएचओ से फोन पर बात की थी। इस दौरान विधायक के सहयोगियों और मृतकों के परिजनों के बीच बीएमओ और जेडीएस ड्राइवर से विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई थी। आगे चलकर यह मामला क्या मोड़ लेता है यह जाँच का विषय है और इसका उत्तर आने वाला समय ही बताएगा।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: "अंबिकापुर BMO निलंबन विवाद" सड़क दुर्घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग की कथित लापरवाही के चलते शुरू हुआ, जब विधायक ने BMO और ड्राइवर को निलंबित करने की अनुशंसा की।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

tikesh Kumar
tikesh Kumar

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Ambikapur News: BJP MLA demands suspension of BMO

शहर की खबरें

अंबिकापुर

और भी पढ़ें ›
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

01 Oct 2026 | 7:06 pm