BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Mahamaya Hill Encroachment Ambikapur : महामाया पहाड़ अतिक्रमण पर गरमाई सियासत, ओपी चौधरी के इस बयान से मचा हड़कंप

अंबिकापुर : Mahamaya Hill Encroachment Ambikapur सरगुजा जिले के महामाया पहाड़ पर अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर की गई कार्रवाई ने राजनैतिक रंग ले लिया है। पहले जहां कांग्रेस इसे …

Mahamaya Hill Encroachment Ambikapur : image source- Ibc 24

Mahamaya Hill Encroachment Ambikapur : image source- Ibc 24

tikesh Kumar
Published: 22 Jan 2025 | 10:56 amModified: 22 Jan 2025 | 11:23 am

अंबिकापुर : Mahamaya Hill Encroachment Ambikapur  सरगुजा जिले के महामाया पहाड़ पर अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर की गई कार्रवाई ने राजनैतिक रंग ले लिया है। पहले जहां कांग्रेस इसे एक खास वर्ग के खिलाफ की गई कार्रवाई बता रही थी। वही मंत्री ओपी चौधरी ने ट्वीट कर यहां रह रहे लोगो पर बांग्लादेशी होने की आशंका जाहिर करते हुए भूपेश बघेल पर निशाना साधा है। तो वही कांग्रेस इस पर पलटवार करती नजर आ रही है।

Read More : Indore development News : सिंहस्थ-2028 से पहले संवर रही इंदौर की नदियां, इन घाटों के लिया बनाया गया एक्शन प्लान, बनेगा आकर्षण का केंद्र

महामाया पहाड़ अतिक्रमण पर गरमाई सियासत

Mahamaya Hill Encroachment Ambikapur  अंबिकापुर के मुकुट कहे जाने वाले मां महामाया पहाड़। महमाया पहाड़ पर अतिक्रमण के खिलाफ हो रही कार्यवाई की जमकर चर्चा हो रही है। अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन का जमकर बुलडोजर चला है। जहां प्रशासन की टीम ने अवैध रूप से काबिज लोगों के घरों पर बुलडोजर चलाया। बुलडोजर कार्यवाई कर यह संदेश दिया कि महामाया पहाड़ अब अतिक्रमण मुक्त होगा। इसके लिए नवागढ़ इलाके में बसे करीब 60 घरों पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई भी शुरू की गई। लेकिन इस कार्रवाई को लेकर कांग्रेस ने सवाल कर दिए। आरोप यह लगाया की कार्रवाई सिर्फ विशेष लोगो के खिलाफ की जा रही है। इस पर भाजपा नेता मंत्री ओपी चौधरी ने ट्वीट कर कांग्रेस को जवाब दिया। ओपी चौधरी ने ट्वीट कर लिखा कि जब अतिक्रमण को तोड़ने की कार्रवाई की जा रही थी तो इनमें से कई लोग बांग्ला भाषा बोल रहे थे। यानी ओपी चौधरी ने इशारों में कहा कि जिन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई उनमें कुछ बांग्लादेशी लोग भी शामिल थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महामाया पहाड़ को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए वचनबद्ध है और लगातार कार्रवाई भी कर रही है। विशेष समुदाय के बाहरी लोगों को बसाए जाने को लेकर भी अब भाजपा नेता कांग्रेस सरकार के साथ स्थानीय कांग्रेसी नेताओं पर हमला कर रहे है और जांच कराने की मांग कर रहे है। की अब बांगालादेशी यहां घुसपैठ तो नही कर रहे।

 

Mahamaya Hill Encroachment Ambikapur  वित्त मंत्री ओपी चौधरी और स्थानीय नेताओं के द्वारा अतिक्रमणकारियो में से कुछ लोगों के बांग्ला भाषी के साथ-साथ बांग्लादेशी होने का आशंका जाहिर होते ही कांग्रेस भी भाजपा पर पलटवार कर रही है। कांग्रेस नेता सफी अहमद का कहना है कि जिनके खिलाफ बुल्डोजर की कार्रवाई की गई वो लोग यहां 20 सालो से यहां काबिज है। प्रदेश में तत्कालीन समय में भाजपा की सरकार थी और अब प्रदेश और देशभर में भाजपा की सरकार है। ऐसे में कांग्रेस ने सवाल खड़ा किया है कि बांग्लादेशी लोग घुसपैठ कैसे कर रहे हैं। यही नहीं कांग्रेस ने यह भी सवाल खड़ा किया कि भाजपा जानबूझकर एक विशेष धर्म को टारगेट करके कार्रवाई कर रही है जो की सही नहीं है। उन्होंने भी यह भी कहा कि पहले भी यहां रोहिंग्या मुसलमान होने की बात कहकर जांच कराई गई। जिसमें एक भी प्रमाण नहीं मिले। ऐसे में फिर से एक बार प्रशासन जांच कर ले कि यहां कोई बांग्लादेशी है या नहीं। मगर कांग्रेस ने भाजपा के इस कार्रवाई और टिप्पणी पर भी सवाल खड़ा किया है।

Read More: CG Naxal News Live: कुल्हाड़ी घाट में अभी भी जारी है सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच फायरिंग, अब तक 20 नक्सलियों के मारे जाने की खबर

Mahamaya Hill Encroachment Ambikapur  बहरहाल महामाया पहाड़ को अतिक्रमण मुक्त करने की कवायद प्रशासन ने शुरू ही की है। लेकिन इसे लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। ऐसे में जरूरत इस बात की है कि ये कार्रवाई न सिर्फ एक धर्म विशेष बल्कि महामाया पहाड़ में अतिक्रमित सभी धर्म के लोगों के खिलाफ सामान तरीके से कार्रवाई हो। ताकि महामाया पहाड़ अतिक्रमण मुक्त हो सके और दोषियों पर कार्रवाई हो सके। सवाल यह भी कि अगर बांग्लादेशी घुसपैठ हुआ है तो इस पर भी तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। साथ ही जिम्मेदार लोगों के खिलाफ भी जांच और कार्रवाई शुरू होनी चाहिए।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: महामाया पहाड़ पर अतिक्रमण मुक्त करने की कार्रवाई हाल ही में शुरू की गई है, जहां प्रशासन ने करीब 60 घरों पर बुलडोजर चलाया।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

tikesh Kumar
tikesh Kumar

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Mahamaya Hill Encroachment Ambikapur: Politics heated up on Mahamaya Hill....

शहर की खबरें

अंबिकापुर

और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है

Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है

01 Oct 2026 | 6:34 pm