CG News: शहर में देशी पिस्टल लेकर घूम रहे थे दो बदमाश, वारदात को अंजाम देने से पहले पुलिस ने दबोचा
Ambikapur crime news: ये दोनों ही युवक पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के देशी अवैध कट्टा लेकर किसी वारदात को अंजाम देने वाले थे। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद उनकी …

अंबिकापुर: Ambikapur crime news: अंबिकापुर शहर में देशी पिस्टल लेकर घूम रहे दो युवकों को सरगुजा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये दोनों ही युवक पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के देशी अवैध कट्टा लेकर किसी वारदात को अंजाम देने वाले थे। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद उनकी घेराबंदी कर दबोचा है।
आपको बता दें कि अंबिकापुर निवासी दोनों ही युवकों को देशी कट्टा समेत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों का नाम 19 वर्षीय अभिषेक शर्मा और 19 वर्षीय सचिन प्रतापपुरी बताया गया है। पुलिस ने बताया कि ये दोनों उत्तरप्रदेश से देशी पिस्टल लाकर अंबिकापुर शहर में आपराधिक घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से मोटरसाइकिल में खुलेआम घूम रहे थे।
मुखबिर द्वारा इसकी सूचना मिलने के बाद सरगुजा पुलिस ने अपनी मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों ही आरोपियों को अंबिकापुर के सोनपुर तिराहा के पास से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। दोनों ही आरोपियों के कब्जे से कोतवाली पुलिस ने 01 नग अवैध देशी कट्टा और उनकी मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स जब्त किया है। दोनों ही आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कारवाई करते हुए उन्हें न्यायिक रिमांड पर सेंट्रल जेल अंबिकापुर भेज दिया गया है और मामले में आगे की तफ्तीश में कोतवाली पुलिस जुट गई है।
read more: दिल्ली के अगले महापौर चुने गए महेश खिची, भाजपा के किशन लाल को तीन वोट से हराया
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: Two miscreants were roaming in the city with a country-made pistol
अंबिकापुर
और भी पढ़ें ›
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am