BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Amethi me Mahila ne Maulana ko Pita: मेरी बेटी के मुंह पर कपड़ा भरकर रेप किया…महिला ने मौलाना पर बरसाए कोड़े, रोते हुए पीड़िता की मां से रहम की भीख मांगने लगा आरोपी, देखिए वीडियो

Amethi me Mahila ne Maulana ko Pita: मेरी बेटी के मुंह पर कपड़ा भरकर रेप किया…महिला ने मौलाना पर बरसाए कोड़े, रोते हुए पीड़िता की मां से रहम की भीख …

Deepak Dilliwar
Published: 04 Dec 2025 | 10:10 amModified: 04 Dec 2025 | 11:35 am
HIGHLIGHTS
  1. बेटी से रेप के आरोप में एक मौलाना को हंटर से बुरी तरह पीटा
  2. आरोपी का नाम मौलाना हसीब
  3. सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मौलाना की पिटाई का वीडियो

अमेठी: Amethi me Mahila ne Maulana ko Pita सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला मौलाना को हंटर से पीटते हुए नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि मौलाना ने महिला की बेटी के साथ रेप किया था। बेटी के साथ गलत हरकत से बौखलाई महिला ने चंडी का रूप धर लिया और कमरे में बंद करके मौलाना को बुरी तरह से पीटा है। महिला का रौद्र रूप देखकर मौलाना हाथ जोड़कर रहम की भीख मांगने लगा, लेकिन महिला ने रूकने का नाम ही नहीं लिया। बता दें कि IBC24 इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है और ना ही किसी की छवि खराब करने का इरादा रखता है।

Amethi me Mahila ne Maulana ko Pita सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि वीडियो में महिला मौलाना पर ताबड़तोड़ हंटर बरसा रही है। मौलाना बचने के लिए इधर-उधर भाग रहा है। महिला उसे दौड़ा-दौड़ा कर पीट रही है। उसने मौलाना पर 2 मिनट में 11 बार हंटर से वार किया। भद्दी-भद्दी गालियां देती रही। कहती रही- तूने मेरी बेटी के साथ ऐसा कैसे किया, वो मेरी जान है। अपना जुर्म कबूल कर ले, वरना मार डालूंगी। वहीं, मौलाना रोते हुए 'हाय अल्लाह-हाय तौबा' चिल्लाते रहे। रहम की भीख मांगते रहे। वीडियो जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर जामा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि वीडियो में दिख रहे लोगों और लोकेशन की पहचान की जा रही है।

वीडियो में सुना जा सकता है कि महिला कह रही है ''पिछले 5 महीने से तूने मेरा जीना हराम कर रखा है। मैं सो नहीं पा रही। मेरे बच्चों पर बुरी नजर डाली तूने, बोल किसके कहने पर किया। बोल नहीं तो मार दूंगी। तूने 15 साल की बिटिया के मुंह में कपड़ा भरकर उसका रेप किया है। मैंने तेरी पूरी कुंडली निकाल ली है। मेरे पास प्रूफ है, एक आवाज लगाऊंगी, 10 लड़के खड़े हो जाएंगे अभी।''

वहीं, बेड पर बैठा हुआ मौलाना कह रहा है- 'तुम मुझे बिना गलती के मार रही हो। अरे अम्मा ई हमका मार डारी। हमार कोई कसूर नहीं, हाय अल्ला। मत मारो, गलती हो गई।' पीछे से मोबाइल से वीडियो बना रही एक अन्य महिला कहती है- अगर गलत नहीं हो तो इतनी रात में यहां इनको आने की जरूरत क्या थी।''

इस वीडियो को राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी सर्वेश कुमार सिंह ने अपने अधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने एक शिकायत पत्र भी पोस्ट किया, जिसे सुल्तानपुर पुलिस, सीएम, डीजीपी समेत कई अधिकारियों को टैग किया गया। उन्होंने वीडियो अमेठी के जामो थाना क्षेत्र का बताया। सुल्तानपुर एसपी को 1 दिसंबर को भेजे गए इस शिकायत पत्र में सर्वेश सिंह ने बताया है कि आरोपी मौलाना हसीब बहमरपुर ग्राम पंचायत के एक मदरसे में शिक्षक है। जहां उसने 15 वर्षीय किशोरी का मुंह में कपड़ा ठूंसकर रेप किया। पहले भी कुड़वार थाना क्षेत्र में इस मौलाना के खिलाफ शिकायत दी जा चुकी है। शिकायत में जिले के सभी मदरसों और शिक्षकों की चरित्र और आचरण जांच की मांग की गई है। सर्वेश ने दावा किया है कि आरोपी मौलाना गौरा गांव का रहने वाला है। जिस महिला ने पिटाई की, वह जामो कस्बे में ही दुकान चलाती है। महिला ने भी पहले सुल्तानपुर पुलिस को शिकायत भेजी थी। हालांकि, पुलिस ने अब तक मामले की पुष्टि नहीं की है।

ये भी पढ़ें:-

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: अमेठी में वायरल वीडियो में महिला मौलाना को उसकी 15 साल की बेटी के साथ कथित रेप के कारण पीट रही थी।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Dilliwar
Deepak Dilliwar

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"

और भी पढ़ें...

Web Title: Amethi me Mahila ne Maulana ko Pita: Lady Beaten Maulana due to he Raped her Daughter

शहर की खबरें
महात्मा गांधी के जीवन और योगदान को समझें विद्यार्थी : राज्यपाल

महात्मा गांधी के जीवन और योगदान को समझें विद्यार्थी : राज्यपाल

01 Oct 2026 | 8:32 pm
मिर्जापुर में स्कूल भवन का निर्माण शुरू, दिव्या मित्तल ने परियोजना में देरी पर उठाए थे सवाल

मिर्जापुर में स्कूल भवन का निर्माण शुरू, दिव्या मित्तल ने परियोजना में देरी पर उठाए थे सवाल

01 Oct 2026 | 8:27 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
तेज डीजे से छात्रा की मौत के मामले में उच्च न्यायालय ने लिया स्वत: संज्ञान

तेज डीजे से छात्रा की मौत के मामले में उच्च न्यायालय ने लिया स्वत: संज्ञान

01 Oct 2026 | 8:21 pm
नीला ड्रम कांड : दोषी मुस्कान-साहिल की जेल में काउंसलिंग, 14 अक्टूबर को सजा

नीला ड्रम कांड : दोषी मुस्कान-साहिल की जेल में काउंसलिंग, 14 अक्टूबर को सजा

01 Oct 2026 | 8:06 pm
सामाजिक न्याय ‘भाजपाई आपातकाल’ के दौर से गुजर रहा : अखिलेश

सामाजिक न्याय ‘भाजपाई आपातकाल’ के दौर से गुजर रहा : अखिलेश

01 Oct 2026 | 7:57 pm
गोरखपुर में जलभराव से प्रभावित लोगों को मुआवजा दे सरकार : अजय राय

गोरखपुर में जलभराव से प्रभावित लोगों को मुआवजा दे सरकार : अजय राय

01 Oct 2026 | 7:55 pm
उप्र के मुख्य सचिव ने एक्सप्रेसवे समेत अहम परियोजनाओं की नियमित निगरानी के निर्देश दिए

उप्र के मुख्य सचिव ने एक्सप्रेसवे समेत अहम परियोजनाओं की नियमित निगरानी के निर्देश दिए

01 Oct 2026 | 7:47 pm