Anuppur News: बीजेपी नेता के बेटे को किया डिजिटल अरेस्ट! 8 साल तक जज-सीबीआई अफसर बनकर करता रहा ठगी, आरोपी गिरफ्तार
Anuppur News: बीजेपी नेता के बेटे को किया डिजिटल अरेस्ट! 8 साल तक जज-सीबीआई अफसर बनकर करता रहा ठगी, आरोपी गिरफ्तार

Anuppur News
- भाजपा नेता के बेटे से 8 साल में 45 लाख की ठगी!
- जज-सीबीआई अफसर बन करता रहा डिजिटल अरेस्ट,
- एक आरोपी गिरफ्तार,
अनूपपुर: Anuppur News: जिले में कोतमा पुलिस ने सायबर ठगी करने वाले गिरोह के सातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। साइबर ठगी करने वाले गिरोह के शातिर बदमाश सौरभ शर्मा 32 वर्ष को विदिशा जिले से गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी पाई है। गिरोह ने कोतमा नगर के भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष अवधेश ताम्रकार के पुत्र आशीष ताम्रकार 53 वर्ष को पिछले 8 साल से डिजिटल अरेस्ट कर 45 लाख रुपए ठगते रहे।
Anuppur News: कोतमा थाना प्रभारी रत्नांबर शुक्ला ने बताया कि 8 साल तक डिजिटल अरेस्ट करने वाले गिरोह ने व्यापारी आशीष ताम्रकार से सीबीआई अधिकारी, जज ,हाईकोर्ट वकील एवं पुलिस अफसर बनकर 45 लाख रुपए अलग-अलग खातों में ठगा गया है ।आरोपी सौरभ शर्मा को विदिशा से गिरफ्तार करते हुए पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। जिसके कब्जे से लैपटॉप,मोबाइल सहित ठगी के दस्तावेज को जप्त किया गया है।अन्य फरार आरोपियों की तलाश में टीम सर्च कर रही है।
Anuppur News: 8 वर्षों तक चले हैरत भरे ठगी कांड में शामिल मुख्य सरगना महेंद्र शर्मा एवं साथी रवि डोहरिया की मौत हो गई है । आशीष ताम्रकार कोतमा के बाजार में इलेक्ट्रॉनिक शॉप है। जिनके द्वारा बाजार में पैसा इन्वेस्ट करते थे निवेश की गई राशि का 23 लाख रुपए वर्ष 2017 में मिलना था। जिसकी भनक शातिर जालसाजों को लग गई। योजना बनाकर नीमच थाने के अधिकारी बनकर मिलने वाले 23 लाख रुपए को हवाला की रकम बताकर ठगने का सिलसिला शुरू कर दिया।
Read More: प्रदेश में अगले 4 दिन तक बारिश का अलर्ट, इन जिलों के लिए चेतावनी जारी, अब तक 67% ज्यादा बरसा मानसून
Anuppur News: जिसके बाद साइबर ठगो के द्वारा अलग-अलग मोबाइल नंबरों का उपयोग कर सीबीआई अधिकारी, जज, पुलिस, हाइकोर्ट एडवोकेट बनकर डिजिटल अरेस्ट कर लिया और कुल 45 लाख रुपए खातों में डलवाते रहे। इस दौरान बदमाशों के द्वारा स्क्रीन पर फर्जी पुलिस, जज , सीबीआई अधिकारी बनने का नाटक कर पुलिस सायरन भी बजाते रहे। डरे सहमे व्यापारी द्वारा गिरफ्तारी के डर से लगातार रुपयों की मांग पूरी की जाती रही।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: इस "साइबर ठगी" कांड में मुख्य आरोपी सौरभ शर्मा है, जिसे विदिशा से गिरफ्तार किया गया है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Anuppur News: BJP leader's son digitally arrested
अनूपपुर
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm