Anuppur Crime News: जनपद उपाध्यक्ष को महंगा पड़ा शराब के खिलाफ मोर्चा खोलना.. मिली जान से मारने की धमकी, शुरू हुई मामले की जाँच
शराब मुक्त अभियान चलाना उपाध्यक्ष तेजभान सिंह को भारी पड़ गया उन्हें अभियान चलाने की वजह से शराब ठेकेदार के कर्मचारी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं

Anuppur Crime News
- जनपद उपाध्यक्ष तेजभान सिंह को मिली धमकी
- शराब मुक्त अभियान चलाना पड़ा महंगा
- शराब ठेकेदार के कर्मचारी ने दी धमकी
Anuppur Crime News: अनूपपुर: मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ शराब मुक्त अभियान चलाना उपाध्यक्ष तेजभान सिंह को भारी पड़ गया। उन्हें अभियान चलाने की वजह से शराब ठेकेदार के कर्मचारी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। यह पूरा मामला अनूपपुर जिले के भालूमांडा थाना क्षेत्र का है। फिलहाल शिकायत के तुरंत बाद ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्या है धमकी की वजह?
दरअसल, अनूपपुर जिले के मंत्री और वर्तमान भाजपा विधायक बिसाहू लाल सिंह के बेटे एवं जनपद पंचायत अनूपपुर के उपाध्यक्ष हैं तेजभान सिंह। वह हाल ही में शराब मुक्त अभियान चला रहे हैं, जिसमें उन्होंने यह घोषणा की थी कि जो भी व्यक्ति शराब बेचने या पीने वालों की सूचना देगा, उसे ₹5,000 से ₹10,000 तक का इनाम दिया जाएगा। बस इसी बात से शराब ठेकेदार और उसके कर्मचारी नाराज़ हो गए कि कहीं उनका धंधा न ठप पड़ जाए। इसी कारण से उन्हें शराब ठेकेदार के कर्मचारियों से जान से मारने की धमकी मिल गई।
किसने दी धमकी?
Anuppur Crime News: इस पूरे मामले में तेजभान सिंह ने आरोप लगाया है कि उन्हें यह धमकी सरकारी शराब दुकान के कर्मचारी प्रशांत राय ने दी है। फिलहाल अभी तक यह पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है कि धमकी आखिर दी किसने है। मामले की शिकायत तेजभान सिंह ने थाने में दर्ज करा दी है और भालूमांडा पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।
इन्हें भी पढ़ें:
जिले में बड़ी संख्या में पुलिस कर्मचारियों का ट्रासंफर, तीन थानों के प्रभारी बदले, आदेश जारी करने वाले SP का भी तबादला
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: उन्हें धमकी इसलिए मिली क्योंकि उन्होंने अनूपपुर में शराब मुक्त अभियान शुरू किया, जिससे शराब ठेकेदारों के कारोबार पर असर पड़ सकता था।
लेखक के बारे में
IBC24 Digital देश-दुनिया की हर बड़ी खबर सबसे पहले और सटीक रूप में आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, मनोरंजन, खेल, टेक्नोलॉजी और ट्रेंडिंग खबरों की हर अपडेट यहीं पढ़ें।
और भी पढ़ें...Web Title: Liquor Contractor's Employees Are Threatening To kill Tejbhan Singh
अनूपपुर
और भी पढ़ें ›
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm