BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Budhni Assembly By-Election Update: बुधनी में भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों ने डाला वोट, जैत गांव में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया मतदान

बुधनी में भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों ने डाला वोट, BJP and Congress candidates cast their votes in Budhni

Budhni Assembly By-Election Update

Budhni Assembly By-Election Update

Deepak Sahu
Published: 13 Nov 2024 | 9:42 amModified: 13 Nov 2024 | 11:16 am

भोपालः मध्यप्रदेश विधानसभा की बुधनी और विजयपुर सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं। सुचारु और शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी करने के बाद सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में पंजीकृत मतदाताओं की संख्या 2,54,817 है, जिसमें 1,33,581 पुरुष और 1,21,131 महिला और 103 सेवाकर्मी मतदाता शामिल हैं। जबकि बुधनी में 2,76,604 मतदाता हैं जिनमें 1,47,197 पुरुष, 1,33,401 महिला और 195 सेवाकर्मी वोटर शामिल हैं। मतदान केंद्रों की बात करें तो विजयपुर में 327 मतदान केंद्र हैं, जबकि बुधनी के लिए यह आंकड़ा 363 है।

Read More : Akshara Singh: 2 दिन में 50 लाख दो, वरना...एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को जान से मारने की धमकी 

बुधनी सीट की बात करें तो यहां भाजपा और कांग्रेस दोनों प्रत्याशियों ने मतदान कर दिया है। कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल ने बकतरा के बूथ क्रमांक 9 पर वोट डाला। वहीं बीजेपी प्रत्याशी रमाकांत भार्गव ने हनुमान मंदिर में नारियल भेंट कर मतदान किया। रामकांत ने कहा कि विकास के मुद्दे पर हमने चुनाव लड़ा है। जनता का भरपूर आशीर्वाद मिलेगा। इधर, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जैत गांव में मतदान किया।

Read More : Vijaypur Assembly By-Election Update: मतदान के बीच दबंगों की दादागिरी! वोट डालने जा रहे आदिवासियों से छीनी पर्ची, हवाई फायरिंग कर की दशहत फैलाने की कोशिश

विजयपुर में कांग्रेस प्रत्याशी नजरबंद

विजयपुर के कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा ने पुलिस सुरक्षा में मतदान किया। दरअसल मुकेश मल्होत्रा को नजरबंद किया गया है।
सुरक्षा के चलते और हमला होने की आशंका के चलते ऐसा फैसला लिया गया है। मतदान करने के बाद उन्होंने भाजपा प्रत्याशी रामनिवास रावत पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि मुझे भाजपा ने कैद कर रखा है। वहीं भाजपा प्रत्याशी रामनिवास रावत भी अब मतदान केंद्र के लिए रवाना हो गए हैं। कुछ ही देर में वे मतदान करेंगे। इससे पहले उन्होंने मंदिर में पूजा की। उन्होंने IBC24 से बातचीत में कहा कि मुझे भरोसा है कि जनता मुझे चुनेंगी। कांग्रेस लोगों में भ्रम फैला रही है, लेकिन जनता समझदार है, वो विकास के लिए वोट करेंगी।

 

https://youtu.be/y18CXN-m-1A

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Sahu
Deepak Sahu

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।

और भी पढ़ें...

Web Title: BJP and Congress candidates cast their votes in Budhni