पिच मुश्किल थी, इसलिए सहज महसूस नहीं कर रहा था: ईशान किशन
पिच मुश्किल थी, इसलिए सहज महसूस नहीं कर रहा था: ईशान किशन
निशिन, एक अक्टूबर (भाषा) ईशान किशन ने बेहद मुश्किल परिस्थितियों में भारत के लिए शायद अपना सर्वश्रेष्ठ टी20 प्रदर्शन किया होगा, लेकिन झारखंड के इस बल्लेबाज ने स्वीकार किया कि बृहस्पतिवार को यहां एशियाई खेलों के सेमीफाइनल के दौरान श्रीलंका के स्पिन आक्रमण का सामना करते समय पिच में पड़ी दरारों को देखकर वह सहज महसूस नहीं कर रहे थे।
लगातार बारिश के कारण पिच की सतह के नीचे मौजूद नमी और उसके बाद निकली तेज धूप से बड़ी दरारें पड़ गईं जिससे असमान उछाल और गेंद को काफी टर्न मिला।
कोरोगी एथलेटिक पार्क में किशन की 46 गेंद में नाबाद 80 रन की पारी शानदार प्रदर्शन थी क्योंकि पूरी श्रीलंकाई टीम कुल 45 रन ही बना सकी।
ईशान अकेले दम पर भारत को फाइनल तक ले गए। उन्होंने मैच के बाद कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो मुझे लगता है कि यह बहुत पेचीदा है। ’’
भारतीय टीम स्वर्ण पदक के मुकाबले में पाकिस्तान से भिड़ेगी। उन्होंने कहा, ‘‘मैं इतना सहज महसूस नहीं कर रहा था, लेकिन आप जानते हैं, हमारी टीम बैठकों में हमारे पास एक योजना थी। ’’
उन्होंने कहा, ‘‘क्रीज पर जो भी बल्लेबाज जम जाए, उससे उम्मीद की जाती है कि वह वहीं रहे और पूरे 20 ओवर तक खेले क्योंकि यही सबसे अच्छा तरीका है जिससे वह बड़ा स्कोर बना सकता है और टीम को एक निश्चित स्कोर तक पहुंचने में मदद कर सकता है। ’’
भाषा नमिता पंत
पंत
लेखक के बारे में
Web Title: पिच मुश्किल थी, इसलिए सहज महसूस नहीं कर रहा था: ईशान किशन
नितेश ने रजत पदक जीता, भारत का ग्रीको रोमन में चैंपियन का इंतजार जारी
01 Oct 2026 | 4:59 pmप्रणवी के 63 के कार्ड से भारत दोहरे पदक की दौड़ में पहुंचा, तलवार फिसलकर सातवें स्थान पर
01 Oct 2026 | 4:23 pmभारतीय ट्रैक साइकिल चालक ओमनीम, स्प्रिंट और मैडिसन स्पर्धाओं में बाहर
01 Oct 2026 | 4:21 pmभारतीय जूडोका इनुंगम्बी कांस्य पदक का मुकाबला हारी
01 Oct 2026 | 4:21 pmकेरल के ‘बैकवाटर्स’ से हुई थी प्रिंस नोबल और चचेरे भाई मनु फ्रांसिस के लिए सेलिंग की शुरुआत
01 Oct 2026 | 4:08 pmउलटफेर से बची भारतीय हॉकी टीम, आखिरी मिनट में अभिषेक के गोल से पाकिस्तान को हराकर फाइनल में
01 Oct 2026 | 3:37 pmमौसम के कारण हुए ब्रेक के बावजूद सभी का पूरी तरह तैयार रहना सराहनीय: अक्षर
01 Oct 2026 | 3:14 pmएशियाड हॉकी : आखिरी मिनट में अभिषेक के गोल से पाकिस्तान को हराकर भारत फाइनल में
01 Oct 2026 | 2:48 pm