शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट, सेंसेक्स 570 अंक टूटा
शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट, सेंसेक्स 570 अंक टूटा
मुंबई, एक अक्टूबर (भाषा) विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच मानक सूचकांक बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी बृहस्पतिवार को लगातार चौथे दिन गिरावट के साथ बंद हुए।
बीएसई सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 प्रतिशत टूटकर 71,909.70 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 1,187.41 अंक की गिरावट के साथ 71,292.88 अंक तक आ गया था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,421.95 अंक पर बंद हुआ।
सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में मारुति, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील, अदाणी पोर्ट्स, आईटीसी, पावर ग्रिड, हिंदुस्तान यूनिलीवर और इटर्नल में सबसे अधिक गिरावट रही।
वहीं, लाभ में रहने वाले शेयरों में इन्फोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचसीएल टेक और एचडीएफसी बैंक शामिल हैं।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 10,148.41 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की बिकवाली की।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल 2.77 प्रतिशत बढ़कर 100.8 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लि. के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, “बाजार में बिकवाली मुख्य रूप से बाहरी कारणों से रही। बॉण्ड पर प्रतिफल कई साल के उच्च स्तर पर पहुंच गया है और कच्चे तेल की कीमत ऊंची बनी हुई है। इससे वित्त वर्ष 2026-27 के आर्थिक परिदृश्य को लेकर चिंता बढ़ी है।”
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की सूचकांक काफी बढ़त के साथ बंद हुए।
यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर कारोबार में गिरावट का रुख था। अमेरिकी बाजार बुधवार को ज्यादातर गिरावट के साथ बंद हुए थे।
शोध विश्लेषक कंपनी एचएसटी वेल्थ के संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) हरिसेल्वन राधाकृष्णन ने कहा, “अमेरिका में 10 साल की ट्रेजरी पर प्रतिफल फिर बढ़कर करीब 5.34 प्रतिशत होने से डॉलर वाली परिसंपत्तियों का आकर्षण बढ़ा है और उभरते बाजारों के शेयरों के मूल्यांकन पर दबाव बढ़ा है।”
उन्होंने कहा, “पिछले सत्र में विदेशी निवेशकों द्वारा 10,000 करोड़ रुपये से अधिक की बिकवाली के बीच अमेरिका में ट्रेजरी पर ऊंची ब्याज दरें विदेशी निवेशकों की बिकवाली का दबाव बनाए रख सकती हैं और भारतीय शेयरों पर आगे भी दबाव डाल सकती हैं।”
सेंसेक्स बुधवार को 48.78 अंक की गिरावट के साथ 72,480.29 अंक पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 95.75 अंक टूटकर 22,620.45 अंक पर रहा था।
भाषा योगेश रमण
रमण
लेखक के बारे में
Web Title: शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट, सेंसेक्स 570 अंक टूटा
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›वीबीएल का दक्षिण अफ्रीकी कंपनी के अधिग्रहण का सौदा ‘मध्यस्थता’ में भेजा गया
01 Oct 2026 | 5:06 pmटाटा मोटर्स की यात्री वाहन बिक्री सितंबर में 15 प्रतिशत बढ़कर 70,210 इकाई पर
01 Oct 2026 | 5:01 pmएआई से साइबर हमलों की रफ्तार बढ़ी, पर बचाव भी यही करेगा: थेल्स चेयरमैन
01 Oct 2026 | 4:48 pmसीआईएल की बिजली क्षेत्र को कोयला आपूर्ति सितंबर तिमाही में 11 प्रतिशत बढ़ी
01 Oct 2026 | 4:41 pmरुपया 37 पैसे टूटकर 96.31 प्रति डॉलर पर
01 Oct 2026 | 4:37 pmअब यूपीआई ऐप के जरिये खोल सकेंगे एनपीएस खाता, तीन करोड़ अंशधारकों को जोड़ने का लक्ष्य
01 Oct 2026 | 4:28 pmसिक्किम सरकार ने कर्मचारियों का डीए, पेंशनभोगियों का डीआर बढ़ाया
01 Oct 2026 | 4:06 pmएनटीपीसी का बिजली उत्पादन दूसरी तिमाही में 13 प्रतिशत बढ़कर 117.9 अरब यूनिट पर
01 Oct 2026 | 3:56 pm