सीआईएल की बिजली क्षेत्र को कोयला आपूर्ति सितंबर तिमाही में 11 प्रतिशत बढ़ी
सीआईएल की बिजली क्षेत्र को कोयला आपूर्ति सितंबर तिमाही में 11 प्रतिशत बढ़ी
नयी दिल्ली, एक अक्टूबर (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) की चालू वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में बिजली क्षेत्र के उपभोक्ताओं को कोयला आपूर्ति 11.01 प्रतिशत बढ़कर 14.82 करोड़ टन हो गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 13.35 करोड़ टन थी।
सीआईएल ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा कि त्योहारों के मौसम से पहले कोयले की आपूर्ति मजबूत हुई है। इस दौरान आमतौर पर बिजली की मांग बढ़ जाती है। इससे ताप बिजली संयंत्रों में कोयले की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने में मदद मिलने की संभावना है।
सीआईएल ने कहा कि अधिक आपूर्ति के कारण चालू वित्त वर्ष 2026-27 के पहले छह महीनों में उसने करीब 6.3 करोड़ टन कोयले का भंडार कम किया। खदानों के मुहाने पर फिलहाल करीब 6.7 करोड़ टन कोयला उपलब्ध है, जिससे आने वाले महीनों में बिजली क्षेत्र की जरूरतें पूरी करने के लिए उसके पास पर्याप्त भंडार है।
घरेलू कोयला उत्पादन में 80 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी रखने वाली सीआईएल ने सितंबर में अपनी कुल आपूर्ति भी 12.50 प्रतिशत बढ़ाकर 6.12 करोड़ टन कर दी, जबकि पिछले वित्त वर्ष के इसी महीने में उसने 5.44 करोड़ टन कोयले की आपूर्ति की थी।
सितंबर में बिजली क्षेत्र को कुल आपूर्ति 10.63 प्रतिशत बढ़कर 4.89 करोड़ टन हो गई, जबकि पिछले वित्त वर्ष के इसी महीने में यह 4.42 करोड़ टन थी।
सीआईएल ने कहा कि गैर-विनियमित क्षेत्र को कोयले की आपूर्ति में भी मजबूत वृद्धि हुई और यह 19.41 प्रतिशत बढ़ी।
कोयला क्षेत्र की इस दिग्गज कंपनी का सितंबर में कोयला उत्पादन भी 9.18 प्रतिशत बढ़कर 5.35 करोड़ टन हो गया, जबकि सितंबर, 2025 में यह 4.9 करोड़ टन था।
चालू वित्त वर्ष की दूसरी (जुलाई-सितंबर) तिमाही में कंपनी का कोयला उत्पादन भी 3.81 प्रतिशत बढ़कर 15.13 करोड़ टन से अधिक हो गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में यह 14.58 करोड़ टन था।
सीआईएल ने कहा कि सितंबर और वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी (जुलाई-सितंबर) तिमाही में लगातार बनी परिचालन गति के साथ वह अपने निर्धारित कोयला उत्पादन और आपूर्ति लक्ष्यों को पूरा करने तथा देश की ऊर्जा सुरक्षा में लगातार योगदान देने के लिए अच्छी स्थिति में है।
मानसून के खत्म होने के साथ कोयले के उत्पादन में और तेजी आने की उम्मीद है। इसके साथ ही आपूर्ति भी बढ़ने की संभावना है।
चालू वित्त वर्ष के लिए सीआईएल को 81.5 करोड़ टन कोयला उत्पादन और 85 करोड़ टन आपूर्ति का लक्ष्य दिया गया है।
केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी किशन रेड्डी ने सोमवार को कहा था कि ताप बिजली की मांग बढ़ने, मानसून से जुड़े खनन कार्यों में व्यवधान और जलविद्युत उत्पादन में कमी के बावजूद देश में कोयले की कोई कमी नहीं है।
रेड्डी ने बिजली संयंत्रों में कोयले की कमी की खबरों के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘‘कोयले की कोई कमी नहीं है। हम रेलगाड़ियों और सड़क के जरिये आपूर्ति कर रहे हैं।’’
भाषा निहारिका अजय
अजय
लेखक के बारे में
Web Title: सीआईएल की बिजली क्षेत्र को कोयला आपूर्ति सितंबर तिमाही में 11 प्रतिशत बढ़ी
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›वीबीएल का दक्षिण अफ्रीकी कंपनी के अधिग्रहण का सौदा ‘मध्यस्थता’ में भेजा गया
01 Oct 2026 | 5:06 pmटाटा मोटर्स की यात्री वाहन बिक्री सितंबर में 15 प्रतिशत बढ़कर 70,210 इकाई पर
01 Oct 2026 | 5:01 pmएआई से साइबर हमलों की रफ्तार बढ़ी, पर बचाव भी यही करेगा: थेल्स चेयरमैन
01 Oct 2026 | 4:48 pmशेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट, सेंसेक्स 570 अंक टूटा
01 Oct 2026 | 4:42 pmरुपया 37 पैसे टूटकर 96.31 प्रति डॉलर पर
01 Oct 2026 | 4:37 pmअब यूपीआई ऐप के जरिये खोल सकेंगे एनपीएस खाता, तीन करोड़ अंशधारकों को जोड़ने का लक्ष्य
01 Oct 2026 | 4:28 pmसिक्किम सरकार ने कर्मचारियों का डीए, पेंशनभोगियों का डीआर बढ़ाया
01 Oct 2026 | 4:06 pmएनटीपीसी का बिजली उत्पादन दूसरी तिमाही में 13 प्रतिशत बढ़कर 117.9 अरब यूनिट पर
01 Oct 2026 | 3:56 pm