नई दिल्ली: Toyota Innova EV Update: टोयोटा इनोवा ईवी को कुछ दिनों पहले जकार्ता में हुए इंडोनेशिया इंटरनेशनल मोटर शो में पेश किया गया है। टोयोटा इनोवा ईवी को 2022 में हुए मोटर इवेंट में दिखाई गई थी, लेकिन अब टोयोटा ने इसके डिजाइन में कई अपडेट किए हैं। इस इवेंट के दौरान कंपनी ने इस गाड़ी के पावरट्रेन और बैटरी रेंज का भी खुलासा किया है।
Toyota Innova EV Update: टोयोटा की इस फुली इलेक्ट्रिक कार में 59.3 kWh की लिथियम-आयन बैटरी लगी है। इस बैटरी से 179 hp की पावर मिलती है और 700 Nm का टॉर्क जनरेट होता है। इस इलेक्ट्रिक कार में लगी बैटरी को AC और DC दोनों चार्जिंग सिस्टम से चार्ज किया जा सकता है। टोयोटा ने बैटरी पैक के बारे में बताने के बावजूद इस गाड़ी की रेंज के बारे में अभी तक कोई खुलासा नहीं किया है।
कैसा होगा Innova EV का डिजाइन?
Toyota Innova EV Update: टोयोटा इनोवा के इस इलेक्ट्रिक मॉडल का डिजाइन डीजल-पावर्ड इनोवा क्रिस्टा से कुछ अलग है। इस गाड़ी में लगी ग्रिल के पास एंगुलर हेडलाइट्स लगाई गई हैं, जिन्हें एक पतली स्ट्रिप के साथ कनेक्ट किया गया है। इन हेडलाइट्स में नई एलईडी सिग्नेचर का इस्तेमाल किया गया है। इसके बंपर पर स्लिमर फॉग लाइट्स भी लगी हैं। इस इलेक्ट्रिक कार में नए 16-इंच के अलॉय व्हील्स का इस्तेमाल किया गया है।
Toyota Innova EV Update: टोयोटा की इस इलेक्ट्रिक कार का केबिन इनोवा क्रिस्टा से काफी मेल खाता है, लेकिन इस गाड़ी में एक समतल फर्श दिया गया है, जिसके नीचे बैटरी पैक लगाया गया है। इससे गाड़ी में पीछे बैठने वाले पैसेंजर्स के लिए स्पेस बढ़ाया गया है। इस गाड़ी में गियर लीवर नहीं लगा है। इनोवा ईवी में बड़ी इंफोटेनमेंट स्क्रीन, लेदर से कवर्ड स्टीयरिंग व्हील, सेकंड रो में भी कैप्टन सीट्स, वायरलैस चार्जिंग और एंबिएंट लाइटिंग जैसे कई फीचर्स इस कार में दिए गए हैं।
अभी तक टोयोटा ने इनोवा ईवी की बैटरी रेंज के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन इसमें 59.3 kWh की लिथियम-आयन बैटरी दी गई है जो 179 hp की पावर और 700 Nm टॉर्क जनरेट करती है।
टोयोटा इनोवा ईवी के डिजाइन में क्या बदलाव किए गए हैं?
टोयोटा इनोवा ईवी के डिजाइन में एंगुलर हेडलाइट्स, पतली LED सिग्नेचर स्ट्रिप और स्लिमर फॉग लाइट्स शामिल हैं। इसके अलावा, नए 16-इंच के अलॉय व्हील्स का भी इस्तेमाल किया गया है।
टोयोटा इनोवा ईवी के अंदर कौन-कौन से फीचर्स मिलेंगे?
टोयोटा इनोवा ईवी में बड़े इंफोटेनमेंट स्क्रीन, लेदर स्टीयरिंग व्हील, सेकंड रो में कैप्टन सीट्स, वायरलैस चार्जिंग और एंबिएंट लाइटिंग जैसे कई आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं।
क्या टोयोटा इनोवा ईवी की बैटरी को फास्ट चार्ज किया जा सकता है?
हां, टोयोटा इनोवा ईवी की बैटरी को AC और DC दोनों चार्जिंग सिस्टम से चार्ज किया जा सकता है, जिससे इसकी चार्जिंग प्रक्रिया में सुविधा होती है।
टोयोटा इनोवा ईवी की पावर और टॉर्क क्या है?
टोयोटा इनोवा ईवी में 59.3 kWh लिथियम-आयन बैटरी लगी है, जो 179 hp की पावर और 700 Nm टॉर्क जनरेट करती है।