Maruti Suzuki Baleno Facelift Launch Date/Image Credit: X Handle
Maruti Suzuki Baleno Facelift Launch Date: नई दिल्ली: चार पहिया वाहन निर्माता कंपनी मारुती सुजुकी एक बार फिर से बाजार में बड़ा धमाका करने जा रही है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि, मारुती सुजुकी अपनी पॉपुलर हैचबैक बलेनो का फेसलिफ्ट मॉडल बाजार में लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट 5 सितंबर तय की है। बलेनो को पहली बार 2015 में बाजार में उतारा गया था और अब तक इसकी 20 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं। इनमें करीब 17 लाख यूनिट्स भारत में और 4 लाख से ज्यादा यूनिट्स विदेशों में एक्सपोर्ट की गई हैं। मौजूदा सेकंड जनरेशन बलेनो को कंपनी ने 2022 में लॉन्च किया था।
बलेनो फेसलिफ्ट के टेस्टिंग मॉडल की तस्वीरों से कार के एक्सटीरियर में कई बदलावों का अंदाजा लगाया जा रहा है। इसमें नया फ्रंट ग्रिल, रिडिजाइन बंपर और नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स मिलने की उम्मीद है। ग्रिल में बीच की तरफ हॉरिजेंटल बार दिया जा सकता है, जो दोनों हेडलाइट्स को जोड़ता नजर आएगा। (Maruti Suzuki Baleno Facelift Launch Date) वहीं रियर बंपर में भी बदलाव देखने को मिल सकता है, जबकि टेललाइट्स का डिजाइन मौजूदा मॉडल जैसा ही रहने की संभावना है। रूफ-माउंटेड स्पॉयलर और रियर वाइपर जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।
Maruti Suzuki Baleno Facelift Launch Date: इंटीरियर में भी बहुत बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। कार में मौजूदा मॉडल की तरह 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 6-स्पीकर साउंड सिस्टम, पावर्ड ORVMs और ऑटो-डिमिंग IRVM जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। इंजन की बात करें तो फेसलिफ्ट में मौजूदा 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन जारी रह सकता है, जो करीब 90 एचपी पावर देता है। इसके साथ 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिल सकता है। CNG वेरिएंट में करीब 77.5 एचपी पावर और लगभग 30 किमी/किग्रा माइलेज मिलने की बात कही जा रही है। मौजूदा बलेनो की कीमत 5.99 लाख से 9.14 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के बीच है, जबकि फेसलिफ्ट की कीमत इससे ज्यादा होने की उम्मीद है।
इन्हें भी पढ़ें:-