(BYD Seal Launch Date/ Image Credit: byd.com)
नई दिल्ली: BYD Seal Launch Date in India: BYD अपने पॉपुलर सेडान मॉडल, Seal का नेक्स्ट जनरेशन वर्जन लॉन्च करने की तैयारी में है। यह मॉडल भारत में भी लॉन्च हो सकता है। नई सील में कई जबरदस्त फीचर्स और अपग्रेड्स मिलेंगे। कंपनी ने इस मॉडल की इमेजेस अपनी वेबसाइट पर शेयर की हैं और इसे इसी महीने लॉन्च करने की संभावना है। यह नया मॉडल e-Platform 3.0 Evo पर आधारित होगा।
नई BYD Seal का डिजाइन मौजूदा मॉडल से काफी मिलता-जुलता है, लेकिन इसमें कुछ नए एलिमेंट्स भी जोड़े गए हैं। इसमें इंटीग्रेटेड एलईडी डीआरएल के साथ शार्प हेडलाइट्स, स्पोर्टी बंपर और बड़ा ट्रेपेजॉइडल लोअर एयर डैम दिया गया है। सेडान के साइड प्रोफाइल में एयरो इंसर्ट वाले ड्यूल-टोन अलॉय वील्स और ग्लॉस ब्लैक ट्रिम से सजी फ्रंट फेंडर हैं। नई सील में फ्लश-फिटिंग डोर हैंडल्स और स्लोपिंग रूफ डिजाइन दिया गया है, जो इसे कूपे जैसा लुक देता है। रियर में कनेक्टिंग LED लाइट्स और नया बम्पर दिखेगा। नई Seal की लंबाई 4995 मिमी, चौड़ाई 1910 मिमी और ऊंचाई 1495 मिमी है, और इसका वीलबेस 2900 मिमी है।
BYD Seal का इंटीरियर्स काफी प्रीमियम और हाई-टेक है। इसमें दो स्पोक वाला स्टीयरिंग व्हील दिया गया है, जो विभिन्न कंट्रोल्स के साथ आता है। इसके अलावा, इसमें एक बड़ा फ्लोटिंग टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम और फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर होगा, जो सभी महत्वपूर्ण जानकारी डिस्प्ले करता है। सीट्स की अपहोल्स्ट्री भी काफी प्रीमियम है, जिसमें सीट वेंटिलेशन और इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कार में बड़ा इलेक्ट्रिक सनरूफ और सभी जरूरी सेफ्टी फीचर्स जैसे एयरबैग्स, 360 डिग्री कैमरा और एबीएस दिए जाएंगे।
नई BYD Seal में एक अपडेटेड बैटरी मिलने की संभावना है। मौजूदा मॉडल में 61 kWh की बैटरी दी जा रही है, लेकिन नए वर्जन में इसे 69.07 kWh की बैटरी से रिप्लेस किया जा सकता है। इस बैटरी के साथ नई सील की रेंज 705 किलोमीटर तक हो सकती है, जो लंबी दूरी की यात्रा के लिए काफी प्रभावी होगी। नई सील के इन अपग्रेड्स के साथ यह एक और बेहतरीन इलेक्ट्रिक सेडान साबित हो सकती है।