Deori Picnic Spot Closed: 22 लोगों की जान लेने वाला “मौत का पिकनिक स्पॉट” बंद.. जिला प्रशासन ने लगाई एंट्री पर रोक, बोर्ड पर लिखी चेतावनी

Ads

जांजगीर-चांपा जिले के देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट को लगातार हादसों और जनहानि के बाद अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने यहां लोगों की आवाजाही पर रोक लगाते हुए चेतावनी बोर्ड लगाया है। हालिया हादसे में तीन छात्रों की हसदेव नदी में डूबने से मौत हुई थी।

  •  
  • Publish Date - September 14, 2026 / 07:30 PM IST,
    Updated On - September 14, 2026 / 07:40 PM IST

Deori Picnic Spot Closed for Tourists || Image- ibc24 nEWS fILE

HIGHLIGHTS
  • 22 मौतों के बाद देवरी बंद
  • जिला प्रशासन ने लगाई एंट्री रोक
  • हालिया हादसे में तीन छात्रों की मौत

Deori Picnic Spot Closed for Tourists: जांजगीर-चाम्पा: जिले का मशहूर लेकिन खतरनाक पिकनिक स्पॉट देवरी को फिलहाल अस्थाई तौर पर बंद कर दिया गया है। यहाँ आने-जाने वालों के लिए चेतावनी बोर्ड भी लगा दिया गया है। लगातार हो रहे हादसे और जनहानि को देखते हुए जिला प्रशासन ने यह बड़ा फैसला लिया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

हालाँकि हादसों के बीच पहले भी इस स्पॉट में सुरक्षा उपायों को लेकर सवाल उठते रहे है। लेकिन इस बार जिला कलेक्टर ने देवरी पिकनिक स्पॉट पर किसी की की भी आवाजाही पर रोक लगा दी है। इस पर्यटन वाले जगह पर अबतक 22 लोगों की मौत हो चुकी है। सभी की मौत डूबने से ही हुई है।

पिछले दिनों हुई थी 3 की मौत देवरी में मिली लाशें

Deori Picnic Spot Closed for Tourists: गौरतलब है कि, बीते शुक्रवार को देवरी के हसदेव नदी पर एक बड़ा हादसा सामने आया था। देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट पर पिकनिक मनाने आए तीन छात्र गहरे पानी में डूब गए थे। तीन लोग नदी की तेज धारा में नहाने के लिए उतरे थे। नहाने के दौरान उनको नदी की गहराई का पता नहीं चला और वो तेज बहाव में बह गए।

पिकनिक स्पॉट पर 3 छात्र डूबे

जिले के बलौदा थाना क्षेत्र के देवरी चिचौली गांव स्थित हसदेव नदी में शुक्रवार को हुए हादसे के बाद लापता तीनों युवकों के शव बरामद कर लिए गए हैं। दोनों के शव पत्थरों के नीचे खोह में फंसे मिले। हादसे के बाद से ही एसडीआरएफ, डीआरएफ और पुलिस की टीमें लगातार नदी में सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चला रही थीं। रविवार सुबह दो और शव मिलने के साथ ही तीनों लापता छात्रों की तलाश पूरी हो गई।

शुक्रवार को बिलासपुर स्थित चौकसे कालेज के तीन छात्र व चार छात्राएं पिकनिक मनाने बलौदा ब्लाक के देवरी-चिचोली पहुंचे थे। सेल्फी लेने के दौरान चिरमिरी निवासी पवन पाल का पैर फिसल गया और वह नदी में गिर गया और बहने लगा। अपने दोस्त को बचाने के लिए मुरारी साहू और सचिन सिंह भी एक एक कर नदी के तेज बहाव की चपेट में आने से बह गए थे।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

Deori Picnic Spot Closed for Tourists: घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए थे। हादसे के बाद नदी में लगातार सर्च अभियान चलाया गया। बचाव दल ने नदी के विभिन्न हिस्सों में तलाश की। रविवार सुबह करीब 6:15 बजे निवासी सचिन सिंह (23), पिता यशवंत सिंह, निवासी सूरजपुर अंबिकापुर का शव नदी से बरामद किया गया। इसके बाद करीब सुबह सात बजे मुरारी साहू (22), पिता अशोक साहू, निवासी कवर्धा का शव भी नदी से निकाल लिया गया।

इससे पहले शनिवार को पवन पाल, निवासी चिरमिरी का शव बरामद किया जा चुका था। शव को पोस्टमार्टम के लिए बलौदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों को सौंप दिए गए।

इन्हें भी पढ़ें:

आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की मुलाकात

उप्र : महोबा में जहर खिलाने का शक होने पर पत्नी की त्रिशूल से हत्या, आरोपी पति हिरासत में

नेपाल ने बाढ़ से क्षतिग्रस्त रसुवागढ़ी सड़क के पुनर्निर्माण के लिए चीन से मदद मांगी

सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री योगी

महाराष्ट्र सरकार का विधानसभा के शीतकालीन सत्र में यूसीसी विधेयक पेश करने का लक्ष्य: फडणवीस

1. देवरी पिकनिक स्पॉट को क्यों बंद किया गया?

लगातार हादसों और डूबने से हो रही मौतों के कारण प्रशासन ने अस्थायी रोक लगाई है।

2. देवरी पिकनिक स्पॉट पर अब तक कितनी मौतें हुईं?

प्रशासन की जानकारी के अनुसार, यहां अब तक 22 लोगों की डूबने से मौत हुई है।

3. हालिया हादसे में कितने छात्रों की मौत हुई?

हालिया हादसे में हसदेव नदी में डूबे तीन छात्रों के शव बरामद किए गए।