ट्रंप ने एआई के लिए नए सुरक्षा नियमों के विचार को खारिज किया

Ads

ट्रंप ने एआई के लिए नए सुरक्षा नियमों के विचार को खारिज किया

  •  
  • Publish Date - September 14, 2026 / 08:36 PM IST,
    Updated On - September 14, 2026 / 08:36 PM IST

वाशिंगटन, 14 सितंबर (एपी) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि वह बेलगाम कृत्रिम मेधा (एआई) के खिलाफ एक मज़बूत सुरक्षा कवच हैं तथा इस प्रौद्योगिकी को सीमित करने की कोई भी कोशिश एक ‘‘घिनौनी साजिश’’ का हिस्सा है।

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, ‘‘एआई को जिस एकमात्र नियंत्रण या सुरक्षा नियम की जरूरत है, वह है एक मजबूत और स्मार्ट (उच्च आईक्यू वाला!) राष्ट्रपति, और अमेरिका के पास ऐसा राष्ट्रपति है।’’

राष्ट्रपति ने खास तौर पर कहा कि प्रशासन ने एआई कंपनी एंथ्रोपिक को पहले ही ‘‘बुरी या संभावित रूप से बुरी’’ चीजें करने से रोक दिया है।

ट्रंप ने एंथ्रोपिक, ओपनएआई, माइक्रोसॉफ्ट तथा दूसरी कंपनियों की प्रौद्योगिकी हस्तियों की उन मांगों का विरोध किया, जिनमें एआई के लिए अधिक नियमन की बात कही गई थी, ताकि इसे सुरक्षा को बढ़ावा देने, कानूनी ज़िम्मेदारी तय करने और राष्ट्रीय सुरक्षा को बनाए रखने वाले तरीकों से विकसित किया जा सके।

एपी नेत्रपाल माधव

माधव