Libya Misrata Plan Crash Updates: यहां सामने आया भीषण विमान हादसा.. प्लेन में सवार था कोई VIP, बंद किया गया हवाई क्षेत्र

Ads

लीबिया के मिसराता एयरपोर्ट पर सोमवार, 14 सितंबर को एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद इलाके का एयरस्पेस बंद कर दिया गया है। विमान में किसी प्रमुख शख्सियत के सवार होने की बात सामने आई है, लेकिन उनकी पहचान और हताहतों की आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

  •  
  • Publish Date - September 14, 2026 / 09:02 PM IST,
    Updated On - September 14, 2026 / 09:04 PM IST

Libya Misrata Plan Crash Updates || Image- RT Intl FILE

HIGHLIGHTS
  • मिसराता एयरपोर्ट पर विमान दुर्घटनाग्रस्त
  • हादसे के बाद एयरस्पेस बंद
  • सवार लोगों की जानकारी का इंतजार

Libya Misrata Plan Crash Updates: मिसराता: लीबिया के मिसराता एयरपोर्ट पर सोमवार को एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक, विमान में किसी वीआईपी के सवार होने की बात सामने आई है। हालांकि, अभी तक यह साफ़ नहीं हो पाया है कि विमान में कौन सवार था।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

हादसे के बाद इलाके में हवाई क्षेत्र यानी एयरस्पेस को बंद कर दिया गया है। लोकल अफसरों और सुरक्षा एजेंसियों की ओर से मामले की जांच की जा रही है। हादसे में कितने लोग सवार थे और कितने लोग हताहत हुए हैं, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

एयरस्पेस किया गया बंद

अल अरबिया की रिपोर्ट के अनुसार, मिसराता एयरपोर्ट पर विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद क्षेत्र में एयर ट्रैफिक रोक दिया गया है। हादसे के कारण एयरपोर्ट और आसपास के इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

पिछले साल लीबियाई सेना प्रमुख की हुई थी मौत

Libya Misrata Plan Crash Updates: इससे पहले पिछले साल लीबिया के सेना प्रमुख जनरल मोहम्मद अली अहमद अल-हद्दाद की भी विमान हादसे में मौत हो गई थी। वह तुर्की की राजधानी अंकारा से उड़ान भरने वाले Falcon 50 विमान में सवार थे। तुर्की के गृह मंत्री अली येरलिकाया के मुताबिक, विमान ने अंकारा से उड़ान भरने के करीब 42 मिनट बाद रात 8:52 बजे संपर्क खो दिया था। विमान ने संपर्क टूटने से पहले आपातकालीन लैंडिंग की अनुमति मांगी थी। हादसे में अल-हद्दाद के साथ चार अन्य सैन्य अधिकारी और तीन चालक दल के सदस्यों की भी मौत हुई थी। बाद में विमान का मलबा अंकारा के दक्षिण-पश्चिमी इलाके में मिला था। जांच के दौरान विमान का वॉयस रिकॉर्डर और ब्लैक बॉक्स भी बरामद किया गया था।

इन्हें भी पढ़ें:

आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की मुलाकात

उप्र : महोबा में जहर खिलाने का शक होने पर पत्नी की त्रिशूल से हत्या, आरोपी पति हिरासत में

नेपाल ने बाढ़ से क्षतिग्रस्त रसुवागढ़ी सड़क के पुनर्निर्माण के लिए चीन से मदद मांगी

सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री योगी

महाराष्ट्र सरकार का विधानसभा के शीतकालीन सत्र में यूसीसी विधेयक पेश करने का लक्ष्य: फडणवीस

1. मिसराता एयरपोर्ट पर विमान हादसा कब हुआ?

विमान हादसा सोमवार 14 सितंबर को लीबिया के मिसराता एयरपोर्ट पर हुआ।

2. हादसे के बाद क्या कार्रवाई की गई?

हादसे के बाद मिसराता एयरपोर्ट और आसपास के क्षेत्र का एयरस्पेस बंद कर दिया गया।

3. क्या विमान में किसी प्रमुख व्यक्ति के होने की पुष्टि हुई है?

किसी प्रमुख शख्सियत के सवार होने की खबर है, लेकिन पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।