Nitin Nagar Murder Case/Image Credit: File
Nitin Nagar Murder Case: मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ के हस्तिनापुर क्षेत्र में नितिन नागर नामक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने के मामले में वांछित दो आरोपियों को कथित मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हस्तिनापुर के जे-ब्लॉक निवासी सत्या तोमर उर्फ मिठ्ठू (19) और हस्तिनापुर के पाली गांव निवासी उत्सव यादव (18) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि रविवार को जम्बूद्वीप नहर पुल के पास नहर पटरी पर तलाशी के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि नितिन नागर हत्याकांड में वांछित आरोपी वहां से गुजरने वाले हैं।
पुलिस ने बताया कि सूचना के आधार पर टीम ने घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने टीम पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। पुलिस के मुताबिक, जवाबी कार्रवाई के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान कोई पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ। (Nitin Nagar Murder Case) पुलिस ने बताया कि सत्या तोमर के कब्जे से घटना में प्रयुक्त .315 बोर का तमंचा, एक कारतूस और एक खोखा बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, 11 सितंबर को राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के नजदीक नितिन नागर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
Nitin Nagar Murder Case: मृतक के पिता की तहरीर पर हस्तिनापुर थाने में पांच नामजद और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान मामले में हत्या, आपराधिक षड्यंत्र और आयुध अधिनियम समेत अन्य धाराएं जोड़ी गईं। पुलिस ने बताया कि तोमर का आपराधिक इतिहास है। उसने बताया कि दोनों को विधिक प्रक्रिया के तहत अदालत के समक्ष पेश करने की कार्यवाही की जा रही है।
इन्हें भी पढ़ें:-