Apollo Micro Systems Share Price: 1 साल में पैसा हुआ 2 गुना से ज्यादा! डिफेंस कंपनी के रेवेन्यू में 88% की छलांग, सोमवार को शेयर में दिख सकता है बड़ा एक्शन?

Apollo Micro Systems Share Price: डिफेंस कंपनी अपोलो माइक्रोसिस्टम्स के शेयर सोमवार को निवेशकों की नजर में रह सकता है। कंपनी ने पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए है। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 251 करोड़ रुपये रहा। नतीजों के बाद शेयर में जोरदार हलचल देखने को मिल सकती है। (NSE: APOLLO, BSE: 540879)

Apollo Micro Systems Share Price: 1 साल में पैसा हुआ 2 गुना से ज्यादा! डिफेंस कंपनी के रेवेन्यू में 88% की छलांग, सोमवार को शेयर में दिख सकता है बड़ा एक्शन?

(Apollo Micro Systems Share Price/ Image Credit: Instagram)

Modified Date: August 9, 2026 / 05:58 pm IST
Published Date: August 9, 2026 5:36 pm IST
HIGHLIGHTS
  • अपोलो माइक्रो सिस्टम्स का पहली तिमाही में रेवेन्यू 251 करोड़ रुपये रहा।
  • कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 43% बढ़कर 25.20 करोड़ रुपये पहुंच गया।
  • कंपनी के ऑपरेशनल रेवेन्यू में सालाना आधार पर 88% की जोरदार बढ़ोतरी हुई।

नई दिल्ली: Apollo Micro Systems Share Price: मल्टीबैगर डिफेंस कंपनी अपोलो माइक्रो सिस्टम्स (Apollo Micro Systems Share Price) ने वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी ने इस दौरान 251 करोड़ रुपये का रेवेन्यू दर्ज किया। मजबूत नतीजों के बाद सोमवार को इसके शेयरों पर निवेशकों की नजर रहेगी शुक्रवार को बीएसई परकारोबार खत्म होने के समट कंपनी का शेयर 403 रुपये पर 0.24% की मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ था।

मुनाफे और रेवेन्यू में जोरदार बढ़त

कंपनी के तिमाही प्रदर्शन की बात करें तो पहली तिमाही में नेट प्रॉफिट 25.20 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले इसमें 43 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। वहीं कंपनी के ऑपरेशनल रेवेन्यू में सालाना आधार पर 88 प्रतिशत का इजाफा दर्ज किया गया। इसके अलावा EBITDA 18 प्रतिशत बढ़कर 48 करोड़ रुपये पहुंच गया। आंकड़े बताते हैं कि कंपनी ने तिमाही के दौरान अच्छा प्रदर्शन किया है।

शेयर ने दिया शानदार रिटर्न

अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयरों (Apollo Micro Systems Share Price) ने बीते कुछ वर्षों में निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। पिछले तीन महीनों में स्टॉक करीब 28 प्रतिशत चढ़ा है। जबकि 2026 में अब तक इसकी कीमत 46 प्रतिशत बढ़ी है। इसी अवधि में सेंसेक्स में 7.85 प्रतिशत की गिरावट आई है। एक साल में शेयर 125 प्रतिशत, दो साल में 266 प्रतिशत और तीन साल में 551 प्रतिशत तक बढ़ चुका है।

5 साल में 3000% से ज्यादा का रिटर्न

लंबी अवधि के निवेशकों के लिए भी यह शेयर (Apollo Micro Systems Share Price) काफी फायदेमंद रहा है। पांच साल पहले इसमें निवेश करने वालों को अब तक करीब 3181 प्रतिशत का रिटर्न मिला है। कंपनी ने 2023 में शेयरों का 10:1 स्टॉक स्प्लिट किया था जिससे फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 1 रुपये हो गई। इसके अलावा कंपनी ने 2022, 2024 और 2025 में निवेशकों को डिविडेंड भी दिया है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।