Hyundai Venue Price: बिक्री के मामले में Hyundai Venue ने मारी बाजी, बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV, आप भी जानें कितनी है कीमत

Ads

Hyundai Venue Price: हुंडई मोटर्स ने साल 2026 के पहले ही महीने यानी जनवरी में 73,137 कारों की बिक्री की है।

  •  
  • Publish Date - February 4, 2026 / 01:14 PM IST,
    Updated On - February 4, 2026 / 01:16 PM IST

Hyundai Venue Price/Image Credit: IBC24.in

HIGHLIGHTS
  • : हुंडई मोटर्स ने साल 2026 के पहले ही महीने में 73,137 कारों की बिक्री की है।
  • इसमें से भारत में 59,107 यूनिट्स की घरेलू बिक्री हुई।
  • Hyundai Venue की जनवरी में 12,413 यूनिट्स बिकीं है।

Hyundai Venue Price: नई दिल्ली: हुंडई मोटर्स इंडिया ने साल 2026 की शुरुआत काफी धमाकेदार तरीके से की है। हुंडई मोटर्स ने साल 2026 के पहले ही महीने यानी जनवरी में 73,137 कारों की बिक्री की है। ये नंबर्स अब तक की कंपनी की सबसे ज्यादा मंथली सेल है। इसमें से भारत में 59,107 यूनिट्स की घरेलू बिक्री हुई, जबकि 14,030 कारों का Exports किया गया। (Hyundai Venue Price) कंपनी को मिली इस सफलता में सबसा बड़ा योगदान हुंडई की शानदार SUV Venue का रहा। Hyundai Venue की जनवरी में 12,413 यूनिट्स बिकीं है। 2019 में लॉन्च होने के बाद से ये Venue की अब तक की सबसे ज्यादा मंथली सेल है।

Hyundai Venue का नया डिजाइन और कीमत (Hyundai Venue Price)

Hyundai Venue Price: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, न्यू जेनरेशन Hyundai Venue को नवंबर 2025 में लॉन्च किया गया था। इस SUV की एक्स-शोरूम कीमत 7.99 लाख रुपए रखी गई थी। कंपनी की तरफ से न्यू जनरेशन Hyundai Venue को पूरी तरह नया और ज्यादा बोल्ड एक्सटीरियर डिजाइन दिया गया है। इस दमदार SUV के फ्रंट में C-शेप LED DRL और हेडलैंप का (Hyundai Venue Price) कॉम्बिनेशन ग्राहकों को मिलता है। SUV का ओवरऑल स्टांस ज्यादा मजबूत और मॉडर्न नजर आता है, जो युवा ग्राहकों को काफी पसंद आ रहा है।

Venue ने फीचर्स में मारी बाजी (Hyundai Venue Features)

Hyundai Venue Price: कंपनी की तरफ से नई Hyundai Venue के इंटीरियर में भी बदलाव किए गए हैं। कंपनी की तरफ से इस SUV में डुअल 12.3-इंच स्क्रीन, पैनोरमिक डिस्प्ले, वेंटिलेटेड लेदर सीट्स, इलेक्ट्रिक सनरूफ और 360-डिग्री कैमरा जैसे सेगमेंट-लीडिंग फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी ने इस SUV में ग्राहकों की सेफ्टी (Hyundai Venue Features) का भी ध्यान रखा है। Hyundai Venue के सभी मॉडल में 6 एयरबैग और 16 लेवल-2 ADAS फीचर्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं, जो इसे Sonet और अन्य कॉम्पैक्ट SUV से आगे खड़ा करते हैं।

इंजन और वेरिएंट ऑप्शन बना ग्राहकों की पसंद (Hyundai Venue Engine)

Hyundai Venue Price: Hyundai Venue के ग्राहकों की पसंद बनने की एक वजह इसका इंजन और वेरिएंट ऑप्शन है। Venue में 1.2-लीटर नैचुरली-एस्पिरेटेड पेट्रोल, 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन का ऑप्शन ग्राहकों को मिलता है। ये शानदार SUV मैनुअल, ऑटोमैटिक और DCT ट्रांसमिशन में आती है। ऐसे में ग्राहक (Hyundai Venue Engine) अपनी जरूरत के हिसाब से इसके अलग-अलग वेरिएंट खरीद सकते हैं। बता दें कि किफायती कीमत, शानदार फीचर्स और भरोसेमंद परफॉर्मेंस के दम पर Hyundai Venue जनवरी 2026 में कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट की स्टार बन गई है। यही वजह है कि यह Kia Sonet और अन्य SUV को सीधी टक्कर दे रही है।

इन्हे भी पढ़ें:-