PM Vishwakarma Yojana: इस योजना के बारे में बहुत कम लोगों को पता है, सरकार हर दिन दे रही है 500 रुपए, आवेदन से पहले ये जरूरी शर्तें जरूर पढ़ लें
PM Vishwakarma Yojana: क्या आपको पता है कि सरकार एक ऐसी योजना चलाती है जिसके जरिए आपको हर महीने 500 रूपए मिल सकते हैं।
sarkari yojana/ image source: adobe stock
- कारीगरों के लिए केंद्र सरकार योजना
- रोजाना 500 रुपये स्टाइपेंड
- 15,000 रुपये टूलकिट सहायता
नई दिल्ली: क्या आपको पता है कि सरकार एक ऐसी योजना चलाती है जिसके जरिए आपको रोजाना यानी कि हर दिन 500 रूपए मिल सकते हैं। पर इसके लिए आप पात्र हैं या नहीं, इस योजना से कौन कौन जुड़ सकता है, पूरी जानकारी बहुत कम लोगों के पास है। चलिए आपको विस्तार से इस योजना के बारे में बताते हैं।
PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana: क्या है पीएम विश्वकर्मा सम्मान योजना ?
दरअसल, केंद्र सरकार प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना (PM Vishwakarma Yojana) चलाती है।यह योजना एक तरह से पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों के लिए राहत भरी योजना है। वहीं, इस योजना का उद्देश्य देश के उन लोगों को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाना है, जो पीढ़ियों से पारंपरिक काम करते आ रहे हैं, लेकिन आधुनिक संसाधनों और पूंजी के अभाव में आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। अगर आप भी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं, तो सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि आप इसके लिए पात्र हैं या नहीं।
जैसा की आपकी जानकारी में भी होगा कि, सरकार जब भी किसी योजना की शुरुआत करती है, तो उसके लाभों के साथ-साथ पात्रता शर्तें भी तय की जाती हैं। पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना के तहत भी यही नियम लागू होता है। इस योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार कई तरह के आर्थिक लाभ देती है, जिनमें ट्रेनिंग के दौरान रोजाना 500 रुपये का स्टाइपेंड, टूलकिट सहायता और आसान शर्तों पर लोन शामिल है।
PM Vishwakarma Yojana Online Apply: पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए पात्रता (Eligibility Criteria)
इस योजना से जुड़ने के लिए कुछ जरूरी शर्तें तय की गई हैं।
- आवेदनकर्ता की उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।
- योजना से केवल 18 पारंपरिक व्यापारों से जुड़े लोग ही जुड़ सकते हैं।
- लाभार्थी को पारंपरिक कारीगर या शिल्पकार होना अनिवार्य है।
- यदि आप नीचे दी गई सूची में शामिल किसी भी कार्य से जुड़े हैं, तो आप इस योजना के लिए पात्र माने जाएंगे।
PM Vishwakarma Shram Samman Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना से कौन-कौन जुड़ सकता है?
इस योजना के तहत निम्नलिखित पारंपरिक व्यवसायों से जुड़े लोग आवेदन कर सकते हैं:
- अस्त्रकार
- पत्थर तराशने वाले
- मूर्तिकार
- मोची और जूता बनाने वाले कारीगर
- मालाकार
- फिशिंग नेट निर्माता
- हथौड़ा और टूलकिट निर्माता
- ताला बनाने वाले
- टोकरी, चटाई और झाड़ू बनाने वाले
- इसके अलावा, इन कार्यों से जुड़े लोग भी योजना का लाभ ले सकते हैं:
- पत्थर तोड़ने वाले
- धोबी और दर्जी
- लोहार
- नाव निर्माता
- राजमिस्त्री
- गुड़िया और खिलौना निर्माता
- नाई (बाल काटने वाले)
पीएम विश्वकर्मा योजना के प्रमुख लाभ
- इस योजना के तहत सरकार लाभार्थियों को कई तरह की सुविधाएं प्रदान करती है।
- लाभार्थियों को कुछ दिनों की एडवांस ट्रेनिंग दी जाती है, जिसके दौरान रोजाना 500 रुपये स्टाइपेंड दिया जाता है।
- काम के लिए जरूरी औजार खरीदने हेतु 15,000 रुपये की टूलकिट सहायता दी जाती है।
- सस्ती ब्याज दर पर पहले चरण में 1 लाख रुपये का लोन 18 महीनों के लिए मिलता है।
- इसके बाद दूसरे चरण में 2 लाख रुपये तक का अतिरिक्त लोन भी लिया जा सकता है, जिसकी अवधि 30 महीने होती है।
इन्हें भी पढ़ें :-
- 300 लड़कियों से प्यार और उनके अंतरंग पलों के वीडियो… फिर सेक्स रैकेट में विदेशों तक सप्लाई, लव जिहाद के खौफनाक नेटवर्क का खुलासा
- गर्लफ्रेंड को ब्लॉक करना युवक को पड़ा भारी! फोन दिखाने से किया इंकार, शक में युवती ने पार की सारी हदें, इंस्टाग्राम लव स्टोरी का खौफनाक अंत
- आज जेल से बाहर आएंगे पूर्व मंत्री कवासी लखमा, साल भर से थे जेल में बंद, सशर्त जमानत पर होगी रिहाई
- आज इन राशियों के लिए खुशखबरी, बदल सकती है किस्मत, प्रमोशन मिलने की भी संभावना, पढ़ें बुधवार का राशिफल

Facebook


