MG Starlight 560 Details: मैजेस्टर के बाद अब एमजी लाने जा रही एक और दमदार SUV, मिलेंगे शानदार फीचर्स, जानें कब तक आएगी बाजार में

Ads

MG Starlight 560 Details: मैजेस्टर के लॉन्च के बाद अब एमजी मोटर्स ने एक नई एसयूवी की टेस्टिंग शुरू कर दी है।

  •  
  • Publish Date - February 22, 2026 / 06:23 PM IST,
    Updated On - February 22, 2026 / 06:25 PM IST

MG Starlight 560 Details/Image Credit: IBC24.in

HIGHLIGHTS
  • मैजेस्टर के बाद अब एमजी लाने जा रही एक और दमदार SUV
  • एसयूवी स्टारलाइट 560 नाम से लॉन्च होने वाली है।
  • स्टारलाइट 560 में ग्राहकों को कई बेहतरीन फीचर्स मिलने वाले हैं।

MG Starlight 560 Details: नई दिल्ली: एमजी मोटर भारत में अपनी एसयूवी रेंज का लगातार विस्तार कर रही है। कंपनी की तरफ से हाल ही में धाकड़ SUV मैजेस्टर को लॉन्च किया गया है। मैजेस्टर की कीमत अभी तक घोषित नहीं की गई है, लेकिन कंपनी ने इसके फीचर्स और भविष्य की योजनाओं की रूपरेखा पहले ही बता दी है, जिसमें 2027 तक एक हाइब्रिड एसयूवी का लॉन्च भी शामिल है। (MG Starlight 560 Details) मैजेस्टर के लॉन्च के बाद अब कंपनी ने एक नई एसयूवी की टेस्टिंग शुरू कर दी है। ये एसयूवी स्टारलाइट 560 नाम से लॉन्च होने वाली है।

एमजी की स्टार्लाइट 560 के बारें में

आम मिडसाइज एसयूवी की तुलना में एमजी की स्टार्लाइट 560 बड़ी है, जिससे ये 4.5 मीटर से 4.8 मीटर की श्रेणी के करीब आती है। भारी कैमॉफ्लाज के बावजूद, इसके कुछ डिज़ाइन एलिमेंट्स साफ नजर आते हैं। एसयूवी के चौकोर फ्रंट फेसिया स्प्लिट हेडलाइट डिज़ाइन से मेल खाता है, जिसमें पतले ऊपरी लाइट एलिमेंट्स इसे आधुनिक लुक देते हैं। बड़े अलॉय व्हील्स को और बढ़ाते हैं, (MG Starlight 560 Details)  जबकि पीछे की तरफ कनेक्टेड एलईडी टेललाइट्स का सिग्नेचर डिज़ाइन है।

MG Starlight 560 में मिलेगा 60 मिमी लंबा व्हीलबेस

MG Starlight 560 Details: वैश्विक वेरिएंट से ही इसके बारे में स्पष्ट जानकारी मिल जाती है। आकार के मामले में, स्टारलाइट XUV 7XO से काफी मिलती-जुलती है, लेकिन इसका व्हीलबेस 60 मिमी लंबा है, जो इसे एक बढ़त देता है। इस लंबे व्हीलबेस की वजह से केबिन में ज्यादा जगह मिलती है, जिससे लोगों के लिए सुविधा और आराम दोनों बेहतर होते हैं।

MG Starlight 560 में होंगे कैसे फीचर्स

MG Starlight 560 के फीचर्स की बात करें तो इसमें सहायता प्रणाली, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड और पावर-चालित फ्रंट सीटें, पूरी तरह से (MG Starlight 560 Details)  डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और एक बड़े 12.8-इंच इंफोटेनमेंट डिस्प्ले से लैस किए जाने की संभावना है, जिससे इसे काफी उम्मीदें हैं. 360-डिग्री कैमरा और प्रीमियम केबिन इस SUV को अपने सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार के रूप में स्थापित करती है।

MG Starlight 560 में मिलेगा दमदार इंजन

MG Starlight 560 Details: MG Starlight 560 में ग्राहकों को काफी दमदार इंजन मिलने वाला है। कंपनी की तरफ से पावरट्रेन ऑप्शन में प्योर इलेक्ट्रिक वेरिएंट और प्लग-इन हाइब्रिड (पीएचईवी) दोनों शामिल होने की उम्मीद है। विशेष रूप से, हाइब्रिड वर्जन भारत में काफी लोकप्रिय साबित हो सकता है। ग्लोबल स्पेसिफिकेशन वाली (MG Starlight 560 Details)  एमजी स्टारलाइट लगभग 197 बीएचपी और 230 एनएम का आउटपुट देती है, जो परफॉर्मेंस और एफिशिएंसी का शानदार कॉम्बिनेशन है।

इन्हे भी पढ़ें:-