Toyota Car Discount Offers: टोयोटा की इन बेहतरीन गाड़ियों पर मिल रहा ताबड़तोड़ डिस्काउंट, सिर्फ इस दिन तक फायदा उठा सकेंगे ग्राहक

Ads

Toyota Car Discount Offers: वाहन निर्माता कंपनी टोयोटा की तरफ से एक बार फिर ग्राहकों के लिए ख़ास ऑफर्स लाए गए हैं।

  •  
  • Publish Date - February 17, 2026 / 04:07 PM IST,
    Updated On - February 17, 2026 / 04:08 PM IST

Toyota Car Discount Offers/Image Credit: Toyota India X Handle

HIGHLIGHTS
  • वाहन निर्माता कंपनी टोयोटा अपने ग्राहकों को दे रही शानदार डिस्काउंट ऑफर।
  • Glanza, Taisor, Urban Cruiser Hyryder, Camry और Hilux पर मिल रहा डिस्काउंट।
  • कंपनी की तरफ से मिलने वाला ऑफर 28 फरवरी 2026 तक लागू रहेगा।

Toyota Car Discount Offers: नई दिल्ली: वाहन निर्माता कंपनी टोयोटा अपने ग्राहकों के लिए समय-समय पर बेहतरीन ऑफर्स लाते रहती है। इसी बीच कंपनी की तरफ से एक बार फिर ग्राहकों के लिए ख़ास ऑफर्स लाए गए हैं। कंपनी फरवरी में Glanza, Taisor, Urban Cruiser Hyryder, Camry और Hilux जैसे मॉडल्स को (Toyota Car Discount Offers) एक्सचेंज बोनस, डिस्काउंट, एक्सेसरी पैकेज और लॉयल्टी ऑफर जैसे ऑफर्स के साथ बेच रही है। आज हम आपको बताएंगे की टोयोटा के किस मॉडल को खरीदने पर आपको कितनी बचत होने वाली है।

इन गाड़ियों पर मिल रहा डिस्काउंट ऑफर

Toyota Glanza Discount: सबसे पहले बात करते हैं Toyota Glanza की , तो इस शानदार कार के S, G और V वेरिएंट्स पर 44 हजार तक के बचत ऑफर ग्राहकों को मिल रहे हैं। इसके साथ ही इस कार में एक्सचेंज बोनस, कैश डिस्काउंट, कॉर्पोरेट ऑफर और कंपनी के मौजूदा ग्राहकों के लिए लॉयल्टी बेनिफिट भी है। (Toyota Car Discount Offers) इस मॉडल की कीमत 6,46,000 रुपए (एक्स शोरूम) से 9,44,000 रुपए तक (एक्स शोरूम) है।

Toyota Taisor Discount: इस कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर पर 25 हजार तक की छूट पाने का मौका है। Fronx और Punch को टक्कर देने वाली इस गाड़ी की कीमत 7,25,000 रुपए (एक्स शोरूम) से 12,39,000 रुपए तक (एक्स शोरूम) है।

Toyota Hyryder Discount: इस गाड़ी पर आप 80 हजार रुपए तक की बचत कर सकते हैं। (Toyota Car Discount Offers)  इसमें एक्सचेंज, कैश डिस्काउंट, वेलकम बोनस, स्क्रैपेज इंसेंटिव और एक्सेसरी किट शामिल है। इस गाड़ी की कीमत 10,99,000 रुपए (एक्स शोरूम) से 20,19,000 रुपए तक (एक्स शोरूम) है।

Toyota Hilux Discount: इस गाड़ी पर फरवरी में कुल 1 लाख 10 हजार तक की बचत का मौका है। इस मॉडल की कीमत 28,02,400 रुपए (एक्स शोरूम) से 35,37,300 रुपए तक (एक्स शोरूम) है।

इस दिन तक लागू रहेंगे ऑफर

Toyota Car Discount Offers: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, इन गाड़ियों पर मिल रहे ऑफर का बेनिफिट 28 फरवरी 2026 तक (Toyota Car Discount Offers) उठाया जा सकता है। अलग-अलग शहरों में ऑफर अलग-अलग हो सकता है, यहां गौर करने वाली बात ये है कि ऑफर का फायदा स्टॉक रहने तक ही मिलेगा।

इन्हे भी पढ़ें:-