Maruti Suzuki e-Vitara: इलेक्ट्रिक SUV का खुमार! Maruti e‑Vitara की बुकिंग के बाद नही मिलेगी चाबी! डिलिवरी के लिए भी इतने दिन करना होगा इंतजार

Ads

Maruti Suzuki e-Vitara: भारतीय बाजार में Maruti Suzuki e-Vitara 10.99 लाख रुपये से शुरू होती है, जबकि बैटरी सहित इसकी कीमत 15.99 लाख रुपये है। इसमें 49kWh और 61kWh बैटरी का ऑप्शन्स मिलता है, जो 440 से 543 किमी की रेंज देती है। यह Hyundai Creta Electric, Mahindra BE 6, MG Windsor EV और Tata Curvv EV से मुकाबला करती है।

  •  
  • Publish Date - February 26, 2026 / 03:34 PM IST,
    Updated On - February 26, 2026 / 03:37 PM IST

(Maruti Suzuki e-Vitara/ Image Credit: Maruti Nexa)

HIGHLIGHTS
  • मारुति सुजुकी ई विटारा की कीमत ₹10.99 लाख से शुरू होती है।
  • बैटरी के साथ इसकी कीमत ₹15.99 लाख (एक्स-शोरूम) है।
  • दो बैटरी विकल्प: 49kWh और 61kWh, जो 440 किमी और 543 किमी की रेंज देती हैं।

नई दिल्ली: Maruti Suzuki e-Vitara हाल ही में मारुति सुजुकी ने भारतीय बाजार में अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी ई विटारा लॉन्च की है। इस एसयूवी को बैटरी-एज-अ-सर्विस (BaaS) के साथ 10.99 लाख रुपये एक्स शोरूम की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया है। बैटरी के साथ इसकी कीमत 15.99 लाख रुपये एक्स-शोरूम है। इस कीमत पर ई विटारा अपनी प्रतिस्पर्थी इलेक्ट्रिक एसयूवी से काफी सस्ती साबित हो रही है, जो इसे भारतीय बाजार में एक आकर्षक विकल्प बनाती है।

लंबा वेटिंग पीरियड (Long Waiting Period)

मारुति सुजुकी ई विटारा की डिलीवरी शुरू हो चुकी है, लेकिन कुछ वेरिएंट्स के लिए ग्राहकों को लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सभी वेरिएंट्स के लिए 2 महीने तक का वेटिंग पीरियड है। हालांकि, यह वेटिंग पीरियड विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग हो सकता है, यानी कुछ जगहों पर इसे कम और कुछ जगहों पर ज्यादा समय लग सकता है।

ई विटारा के वेरिएंट्स और बैटरी विकल्प (Variants and Battery Options)

ई विटारा को तीन ट्रिम लेवल्स डेल्टा, जेटा और अल्फा में पेश किया गया है। इन ट्रिम्स के साथ दो बैटरी विकल्प 49kWh और 61kWh उपलब्ध है। डेल्टा वेरिएंट में 49 किलोवाट-घंटे की बैटरी है, जो 144 हॉर्स पावर और 193 एनएम टॉर्क जनरेट करती है। जेटा और अल्फा वेरिएंट में 61 किलोवाट-घंटे की बड़ी बैटरी है, जो 174 हॉर्स पावर और 198 एनएम टॉर्क जनरेट करती है।

रेंज और प्रदर्शन (Range and Performance)

ई विटारा की बैटरी रेंज भी काफी आकर्षक है। 49kWh बैटरी में ARAI द्वारा प्रमाणित 440 किमी की रेंज मिलती है, जबकि 61kWh बैटरी के साथ यह रेंज बढ़कर 543 किमी तक पहुंच जाती है। यह एसयूवी सिटी और हाईवे दोनों प्रकार के ड्राइविंग के लिए उपयुक्त है और लंबी रेंज के कारण यह खासकर लंबी यात्रा के लिए बेहतर विकल्प है।

मुकाबला और कीमत (Competition and Price)

ई विटारा का मुकाबला भारतीय बाजार में कई प्रमुख इलेक्ट्रिक एसयूवी से है। इसके मुकाबले में हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक, महिंद्रा बीई6, एमजी विंडसर EV, और टाटा कर्व EV जैसे वाहन हैं। अगर कीमत की बात करें तो, हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक की एक्स-शोरूम कीमत 18.02 लाख रुपये है, एमजी विंडसर EV 15.49 लाख रुपये एक्स-शोरूम में उपलब्ध है। वहीं, महिंद्रा बीई6 18.90 लाख रुपये एक्स-शोरूम की शुरुआती कीमत पर बिक रही है और टाटा कर्व EV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 17.49 लाख रुपये है।

इन्हें भी पढ़ें:

मारुति सुजुकी ई विटारा की शुरुआती कीमत क्या है?

मारुति सुजुकी ई विटारा की शुरुआती कीमत ₹10.99 लाख (एक्स-शोरूम) है, और बैटरी के साथ इसकी कीमत ₹15.99 लाख (एक्स-शोरूम) है।

ई विटारा के कौन से वेरिएंट उपलब्ध हैं?

ई विटारा के तीन वेरिएंट्स हैं – डेल्टा, ज़ेटा और अल्फा।

ई विटारा में कौन से बैटरी ऑप्शन्स हैं?

ई विटारा में दो बैटरी ऑप्शन्स हैं – 49kWh और 61kWh।

ई विटारा की रेंज कितनी है?

49kWh बैटरी में 440 किमी और 61kWh बैटरी में 543 किमी की रेंज मिलती है।