Mercedes-Benz CLA Electric: लग्जरी कार का नया अवतार! Mercedes-Benz CLA Electric लॉन्च, टेक्नोलॉजी और रेंज का जबरदस्त कॉम्बो, लेकिन कीमत जानकर दिमाग घूम जाएगा 

Ads

Mercedes-Benz CLA Electric: भारत में Mercedes-Benz India ने CLA Electric कार लॉन्च कर दी है। यह एक बार चार्ज करने पर करीब 792 किलोमीटर की लंबी रेंज देती है. इसमें कंपनी का नया इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म इस्तेमाल किया गया है, जो बेहतर परफॉर्मेंस और आधुनिक टेक्नलॉजी के साथ शानदार ड्राइविंग का अनुभव देता है।

  •  
  • Publish Date - April 26, 2026 / 02:50 PM IST,
    Updated On - April 26, 2026 / 02:50 PM IST

(Mercedes-Benz CLA Electric/ Image Credit: Mercedes-Benz)

HIGHLIGHTS
  • Mercedes-Benz CLA Electric की शुरुआती कीमत ₹55 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है
  • यह इलेक्ट्रिक कार एक बार चार्ज में 792 किमी तक की लंबी रेंज देती है
  • 800V आर्किटेक्चर के साथ 20 मिनट में करीब 400 किमी तक चार्ज हो सकती है

नई दिल्ली: Mercedes-Benz CLA Electric Launched: भारत में Mercedes-Benz CLA Electric को लगभग 55 लाख रुपये एक्स-शोरूम की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। यह कार खास इसलिए है क्योंकि यह लंबी रेंज और लग्जरी फीचर्स के साथ एंट्री-लेवल सेगमेंट में आती है। कंपनी ने इसे खास तौर पर उन ग्राहकों के लिए तैयार किया है जो इलेक्ट्रिक कार में लंबी दूरी तय करना चाहते हैं।

बैटरी, रेंज और परफॉर्मेंस (Battery, Range and Performance)

यह इलेक्ट्रिक सेडान Mercedes के नए MMA प्लेटफॉर्म पर आधारित है और दो बैटरी विकल्पों में उपलब्ध है। Standard Range वेरिएंट करीब 542 किलोमीटर तक चलता है। जबकि Long Range वेरिएंट एक बार चार्ज में लगभग 792 किलोमीटर की रेंज देता है। इसमें 85 kWh तक की बैटरी और 800V सिस्टम दिया गया है, जिससे फास्ट चार्जिंग आसान हो जाती है। वहीं अगर परफॉर्मेंस की बात करें तो यह कार लगभग 6.7 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। इसका ड्राइविंग अनुभव स्मूद और शांत है जो इसे रोजमर्रा के साथ-साथ हाईवे ड्राइव के लिए भी बेहतर बनाता है।

चार्जिंग और वेरिएंट्स (Charging and Variants)

CLA Electric तीन वेरिएंट Standard Range, Long Range और Launch Edition में उपलब्ध है। कीमतें 55 लाख रुपय से 64 लाख रुपये तक जाती हैं। कंपनी इसके साथ 22kW का होम चार्जर भी देती है। जिसे घर पर लगाया जा सकता है। फास्ट चार्जिंग के जरिए यह कार लगभग 20 मिनट में 400 किलोमीटर तक की रेंज जोड़ सकती है। इसके अलावा देशभर में 9,000 से ज्यादा पब्लिक चार्जिंग पॉइंट्स का सपोर्ट भी दिया गया है। जिससे लंबी यात्रा आसान हो जाती है।

डिजाइन और फीचर्स (Design and Features)

इस कार का डिजाइन कूपे-स्टाइल सेडान जैसा है। जिसमें मॉडर्न लुक के लिए बंद ग्रिल और LED लाइट बार्स दिए गए हैं। एरोडायनामिक डिजाइन इसकी रेंज को बेहतर बनाने में मदद करता है। इंटीरियर में बड़ा डिजिटल डिस्प्ले, OTA अपडेट और ADAS जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। ये सभी टेक्नोलॉजी ड्राइविंग को सुरक्षित और ज्यादा स्मार्ट बनाती हैं।

उपयोगिता और अनुभव (Utility and Experience)

CLA Electric की सबसे बड़ी खासियत इसकी लंबी रेंज और फास्ट चार्जिंग है। जिससे यह सिर्फ शहर में ही नहीं बल्कि लंबी दूरी की यात्रा के लिए भी उपयुक्त बनती है। हालांकि असली रेंज ड्राइविंग कंडीशन पर निर्भर करती है। इसके अलावा बड़े शहरों के बाहर चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर अभी भी एक चुनौती हो सकता है। लेकिन तेजी से बढ़ते चार्जिंग नेटवर्क के साथ यह समस्या धीरे-धीरे कम हो रही है।

इन्हें भी पढ़ें:

Mercedes-Benz CLA Electric की कीमत क्या है?

इसकी शुरुआती कीमत लगभग ₹55 लाख (एक्स-शोरूम) है, जो वेरिएंट के अनुसार ₹64 लाख तक जाती है।

यह कार कितनी रेंज देती है?

Long Range वेरिएंट एक बार चार्ज में करीब 792 किलोमीटर तक चल सकता है।

क्या इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है?

हां, यह 800V फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है और 20 मिनट में लगभग 400 किमी की रेंज जोड़ सकती है।

कितने वेरिएंट उपलब्ध हैं?

यह कार तीन वेरिएंट Standard Range, Long Range और Launch Edition में आती है।