Renault Triber Turbo Price: एक तरफ 100HP की धांसू पावर, दूसरी तरफ 21kmpl तक माइलेज! Renault Triber Turbo की धांसू एंट्री, जानें कीमत और खासियत
Renault Triber Turbo Price: भारतीय बाजार में रेनॉल्ट ने Triber Turbo को नए और ज्यादा दमदार इंजन के साथ लॉन्च किया है। यह मॉडल बेहतर पावर और माइलेज का दावा करता है। इसकी कीमत और फीचर्स को लेकर कई खास बातें हैं, जिनमें इंजन, डिजाइन और मिलने वाली सुविधाएं शामिल हैं।
(Renault Triber Turbo Price/ Image Credit: Renault)
- 100hp पावर वाला नया Turbo इंजन।
- 180Nm टॉर्क का दमदार आउटपुट।
- 21kmpl तक माइलेज का दावा।
नई दिल्ली: Renault Triber Turbo Price: भारतीय बाजार में रेनॉल्ट ने अपनी 7 सीटर MPV Triber का नया Turbo पेट्रोल वेरिएंट (Renault Triber Turbo Launch) उतार दिया है। इस नए मॉडल के साथ कंपनी ने Triber में ज्यादा पावरफुल इंजन का विकल्प जोड़ा है। इसमें 1.0 लीटर, तीन-सिलेंडर TCe Turbo पेट्रोल इंजन मिलता है,जो 100hp की पावर और 180Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। यही इंजन Renault Duster और Kiger में भी इस्तेमाल किया जाता है।
7.84 लाख रुपये से शुरू कीमत
Renault Triber TCe 100 के Evolution वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत (Renault Triber Turbo Price) 7.84 लाख रुपये से शुरू होती है। वहीं, इसके टॉप Emotion वेरिएंट की कीमत 8.99 लाख रुपये एक्स-शोरूम रखी गई है। इसकी तुलना में Triber के 1.0 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल मॉडल की शुरुआती कीमत 5.80 लाख रुपये है। यानी Turbo वर्जन की शुरुआती कीमत स्टैंडर्ड मॉडल से 2 लाख रुपये से ज्यादा है। कीमत के बदले इसमें ज्यादा पावर वाला इंजन दिया गया है।
100hp पावर और 21kmpl तक माइलेज
नए Turbo इंजन में स्टैंडर्ड Triber के मुकाबले काफी ज्यादा पावर और टॉर्क मिलता है। सामान्य मॉडल का इंजन 72hp पावर और 96Nm टॉर्क देता है, जबकि Turbo मॉडल 100hp और 180Nm का आउटपुट देता है। कंपनी के मुताबिक, Triber Turbo 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार 10.8 सेकंड में पकड़ सकती है। माइलेज की बात करें तो इसका (Renault Triber Turbo Mileage) दावा 21kmpl तक है, जबकि सामान्य पेट्रोल-मैनुअल Triber का माइलेज 19.76kmpl तक मिलता है।
डिजाइन में बड़ा बदलाव नहीं
Triber Turbo के एक्सटीरियर डिजाइन में ज्यादा बदलाव नहीं किया गया है। इसे स्टैंडर्ड मॉडल वाले Renault RGEP आर्किटेक्चर पर ही तैयार किया गया है। पीछे की तरफ दिया गया Turbo बैज इसे सामान्य मॉडल से अलग पहचान देता है। कार का व्हीलबेस 2,636mm है, जो स्टैंडर्ड Triber के समान है। यानी नए मॉडल में मुख्य बदलाव डिजाइन की बजाय इंजन और परफॉर्मेंस से जुड़े हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
- Amazon Great Indian Festival 2026: जिस ऑफर का था इंतजार, आखिर वो आ ही गया! Amazon Great Indian Festival में इन चीजों पर मिल रहा तगड़ा ऑफर, कीमत देखकर चौंक जाएंगे
- CM Yogi Adityanath Latest News: ‘AI जवाब दे सकता है, सवाल करना अच्छी किताब ही सिखाएगी’, सीएम योगी ने बच्चों को दिया पढ़ने का मंत्र
- DA Arrears Latest News: सरकारी कर्मचारियों को मिल सकता है 18 लाख तक एरियर! 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों के बीच आई अच्छी खबर

Facebook


