Tata Sierra Dark Edition Launched: ब्लैक अवतार में आई Tata Sierra, Dark Edition में क्या-क्या बदला? पर्पल डिटेलिंग और प्रीमियम केबिन ने बढ़ाई SUV की खूबसूरती

Tata Sierra Dark Edition Launched: टाटा मोटर्स ने सिएरा एसयूवी का नया डार्क एडिशन बाजार में उतार दिया है। इसमें ऑल-ब्लैक एक्सटीरियर के साथ पर्पल डिटेलिंग और प्रीमियम इंटीरियर दिया गया है। कंपनी ने इसमें कई आधुनिक फीचर्स भी जोड़े हैं। इसकी कीमत, डिजाइन और खास फीचर्स इसे बेहद खास बनाते हैं।

Tata Sierra Dark Edition Launched: ब्लैक अवतार में आई Tata Sierra, Dark Edition में क्या-क्या बदला? पर्पल डिटेलिंग और प्रीमियम केबिन ने बढ़ाई SUV की खूबसूरती

(Tata Sierra Dark Edition Launched/ Image Credit: Facebook)

Modified Date: September 22, 2026 / 05:30 pm IST
Published Date: September 22, 2026 5:22 pm IST
HIGHLIGHTS
  • Sierra DARK Edition हुआ लॉन्च
  • शुरुआती कीमत 13.99 लाख रुपये
  • ऑल-ब्लैक Friesian Black लुक

नई दिल्ली: Tata Sierra Dark Edition Launched: भारतीय बाजार में टाटा मोटर्स ने अपनी सिएरा एसयूवी का नया Sierra Dark Edition लॉन्च कर दिया है। इस खास मॉडल में कंपनी ने एसयूवी (Tata Sierra Dark Edition) को नया ऑल ब्लैक लुक दिया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 13.99 लाख रुपये है, जबकि टॉप वेरिएंट की कीमत 21.59 लाख रुपये तक जाती है। यह एडिशन Pure L से लेकर Accomplished+ वेरिएंट तक उपलब्ध कराया गया है।

Friesian Black कलर में दिखेगा नया अवतार

सिएरा डार्क एडिशन (Tata Sierra Dark Edition) की सबसे बड़ी खासियत इसका एक्सटीरियर डिजाइन है। इसमें Friesian Black पेंट के साथ ब्लैक फिनिश वाले लोगो और बैजिंग दी गई है। 19-इंच अलॉय व्हील्स को भी ब्लैक ट्रीटमेंट मिला है। बंपर और बॉडी के दूसरे हिस्सों पर भी डार्क फिनिश नजर आती है। लेकिन यह बदलाव मुख्य रूप से लुक और कॉस्मेटिक अपडेट तक सीमित हैं। इंजन और गियरबॉक्स में कोई खास बदलाव नहीं किया गया है।

केबिन में ब्लैक के साथ पर्पल थीम

एसयूवी के अंदर भी बाहरी डिजाइन से मेल खाती डार्क थीम दी गई है। केबिन में ब्लैक इंटीरियर के साथ Violet Eclipse थीम और पर्पल डिटेलिंग मिलती है। एसी वेंट, सेंटर कंसोल और सीट स्टिचिंग में पर्पल रंग का इस्तेमाल किया गया है। ब्लैक लेदरेट सीट्स के साथ कुछ हिस्सों में डार्क क्रोम फिनिश भी दी गई है। परंतु डैशबोर्ड का बेसिक लेआउट रेगुलर सिएरा जैसा ही है।

फीचर्स और इंजन में नहीं हुआ बदलाव

फीचर्स की बात करें तो टॉप वेरिएंट (Tata Sierra Dark Edition) में ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पावर्ड टेलगेट और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसमें कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और लेवल-2 ADAS भी उपलब्ध है। कुछ वेरिएंट में 12-स्पीकर JBL ऑडियो सिस्टम मिलता है। पावरट्रेन में 1.5 लीटर पेट्रोल, 1.5 लीटर डीजल और 1.5 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के विकल्प जारी रखे गए हैं।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।