BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Rules for Displaying Flag on Car: कार पर तिरंगा लगाना कहीं पड़ न जाए महंगा! पहले जान लें ये नियम, वरना हो सकती है कानूनी कार्रवाई

Rules for Displaying Flag on Car: 15 अगस्त पर कार में तिरंगा लगाने से पहले इससे जुड़े जरूरी नियम जरूर जान लें। राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान बनाए रखना बेहद जरूरी …

(Rules for Displaying Flag on Car/ Image Credit: Instagram)

(Rules for Displaying Flag on Car/ Image Credit: Instagram)

Chandrakant Dewangan
Published: 13 Aug 2026 | 5:38 pmModified: 13 Aug 2026 | 6:02 pm
HIGHLIGHTS
  1. कार में तिरंगा लगाने के भी हैं खास नियम
  2. आम लोग कार के अंदर तिरंगा रख सकते हैं
  3. बोनट या छत पर झंडा लगाना सही नहीं

Rules for Displaying Flag on Car: 15 अगस्त के करीब आते ही देशभर में देशभक्ति का माहौल नजर आने लगता है। लोग घरों, सोशल मीडिया प्रोफाइल और वाहनों पर तिरंगा लगाकर अपना सम्मान दिखाते हैं। हालांकि, कार में राष्ट्रीय ध्वज लगाने (Rules for Displaying Flag on Car) के कुछ नियम हैं जिन्हें जानना बहुत जरूरी है। भारतीय झंडा संहिता, 2002 के तहत तिरंगे का इस्तेमाल सम्मान के साथ करना जरूरी है। झंडा साफ होना चाहिए, जमीन को नहीं छूना चाहिए और उसे फटे या गंदे रूप में इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।

आम लोग कार में कहां लगा सकते हैं तिरंगा?

आम नागरिक अपनी निजी कार में तिरंगा लगा (Rules for Displaying Flag on Car) सकते हैं, लेकिन इसे कार के अंदर सम्मानजनक जगह पर रखना जरूरी है। इसे डैशबोर्ड पर या विंडस्क्रीन के अंदर सुरक्षित तरीके से रखा जा सकता है। आम लोगों को कार की बाहरी बॉडी, जैसे बोनट छत या दरवाजे पर तिरंगा फहराने की अनुमति नहीं है। वाहन के बाहर राष्ट्रीय ध्वज लगाने का विशेष अधिकार भारतीय ध्वज संहिता 2002 के पैराग्राफ 3.44 के अनुसार मोटर वाहनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का यह विशेषाधिकार राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, केंद्रीय और राज्य के कैबिनेट मंत्रियों जैसे संवैधानिक और सरकारी पदों पर बैठे लोगों को दिया गया है।

तिरंगे के स्टिकर से भी रहें सावधान

कई लोग 15 अगस्त पर कार के बोनट, शीशे या साइड मिरर पर तिरंगे के स्टिकर लगा देते हैं। लेकिन राष्ट्रीय ध्वज से जुड़े नियमों (Rules for Displaying Flag on Car) के कारण ऐसा करना उचित नहीं माना जाता। स्टिकर धूप या बारिश में खराब होकर गंदे और फटे हो सकते हैं, जिससे तिरंगे का सम्मान प्रभावित होता है। इसलिए तिरंगे को कार के अंदर साफ और सुरक्षित जगह पर रखना बेहतर है। इसे सजावट या किसी दूसरे काम के लिए भी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

नियम तोड़ने पर हो सकती है कार्रवाई

राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करना कानून के तहत गंभीर मामला हो सकता है। गलत तरीके से तिरंगे का इस्तेमाल करने पर Prevention of Insults to National Honour Act 1971 के तहत कार्रवाई का प्रावधान है। इसलिए 15 अगस्त पर कार में तिरंगा लगाते समय सिर्फ देशभक्ति दिखाना ही नहीं, बल्कि उसके सम्मान और नियमों का ध्यान रखना भी जरूरी है। कार्यक्रम के बाद तिरंगे को सम्मानपूर्वक संभालें और उसे कूड़े में न फेंकें।

इन्हें भी पढ़ें:

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: हां, आम नागरिक निजी कार में तिरंगा रख सकते हैं, लेकिन उसे सम्मानजनक तरीके से कार के अंदर रखना चाहिए।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Chandrakant Dewangan
Chandrakant Dewangan

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: Rules for Displaying the Tricolour on Cars: Mounting the national flag on your car could prove costly! Know the rules first to avoid legal action.

ऑटोमोबाइल न्यूज़

और भी पढ़ें ›
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

01 Oct 2026 | 7:00 pm