Ayodhya Mauni Amavasya : महाकुंभ का असर! अयोध्या में श्रद्धालुओं का रेला..राम की नगरी में उमड़ी इतनी भीड़, ट्रस्ट को करनी पड़ी ये स्पेशल अपील
महाकुंभ का असर! अयोध्या में श्रद्धालुओं का रेला..राम की नगरी में…Ayodhya Mauni Amavasya: Effect of Mahakumbh! Devotees rally in Ayodhya…

Ayodhya Mauni Amavasya: Image Source-IBC24
अयोध्या : Ayodhya Mauni Amavasya मौनी अमावस्या के अवसर पर राम नगरी अयोध्या में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। भोर से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु सरयू स्नान कर राम लला और हनुमान गढ़ी के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। इस दौरान, प्रशासन ने भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। आलाधिकारी मौके पर मौजूद हैं और मेला क्षेत्र की निगरानी कर रहे हैं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, SSF, PAC, CRPF और RAF के जवान तैनात किए गए हैं। इसके साथ ही, ATS और PAC के कमांडो भी मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे हैं।
Ayodhya Mauni Amavasya एसपी सुरक्षा राम जन्मभूमि, बालाराम अचारी दुबे ने बताया कि प्रयागराज के महाकुंभ के चलते अयोध्या में श्रद्धालुओं की संख्या काफी बढ़ी है। इस स्थिति को देखते हुए, सभी सुरक्षा एजेंसियां मिलकर श्रद्धालुओं को सुविधाजनक और सुरक्षित तरीके से दर्शन करा रही हैं। उन्होंने बताया कि सुरक्षा के मानकों का ध्यान रखते हुए, चारों तरफ रूफ टॉप ड्यूटी, कमांडो तैनाती, अच्छी बैरीकेटिंग, और अलग-अलग प्रवेश-निकास मार्ग तैयार किए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं की भीड़ नियंत्रित रहे और कोई भी असुविधा न हो। दर्शन के बाद श्रद्धालु अपना सामान PFC से लेकर सुरक्षित बाहर निकल रहे हैं। इस दौरान प्रशासन का प्रमुख उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी श्रद्धालु बिना किसी दिक्कत के भगवान के दर्शन कर सकें और उनके लिए आवश्यक सभी सुरक्षा उपाय किए गए हैं।
ट्रस्ट ने की भक्तों से ये स्पेशल अपील
आदरणीय भक्तजन,
जय श्री राम!
प्रयागराज में दिनांक 29 जनवरी को कुम्भ में मौनी अमावस्या का मुख्य स्नान है। अनुमान है कि लगभग 10 करोड श्रद्धालु दिनांक 29 जनवरी को प्रयागराज में स्नान करेंगे। बहुत बड़ी संख्या में प्रयागराज से भक्तजन अयोध्या जी पहुंच रहे हैं। ट्रेन एवं सड़क दोनों…
— Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra (@ShriRamTeerth) January 28, 2025
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: मौनी अमावस्या पर अयोध्या में श्रद्धालुओं की संख्या काफी अधिक हो गई है, जो प्रयागराज के महाकुंभ के कारण और भी बढ़ी है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Ayodhya Mauni Amavasya: Effect of Mahakumbh! Devotees rally in Ayodhya...
Ayodhya
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm