Ayodhya Ram Darbar Pran Pratishtha: अयोध्या में 5 जून को भीड़ से हालात बिगड़ने का खतरा! चंपत राय की अपील- प्राण प्रतिष्ठा के लिए अकारण ना दौड़े
अयोध्या में 5 जून को भीड़ से हालात बिगड़ने का खतरा…Ayodhya Ram Darbar Pran Pratishtha: There is a danger of the situation worsening due to

Ayodhya Ram Darbar Pran Pratishtha | Image Source | IBC24
- श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन,
- 5 जून गंगा दशहरा के पावन अवसर पर प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन,
- चंपत राय ने श्रद्धालुओं से 5 जून को अकारण अयोध्या न आने की अपील की है,
अयोध्या: Ayodhya Ram Darbar Pran Pratishtha: श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में 5 जून गंगा दशहरा के पावन अवसर पर राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया जाएगा। इस ऐतिहासिक और आध्यात्मिक आयोजन को लेकर युद्धस्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस अवसर पर मुख्य यजमान के रूप में शामिल होंगे और अभिजीत मुहूर्त 11:15 से 11:30 बजे दोपहर के दौरान राम दरबार की स्थापना करेंगे।
Ayodhya Ram Darbar Pran Pratishtha: राम मंदिर ट्रस्ट के अनुसार प्राण प्रतिष्ठा के धार्मिक अनुष्ठान 3 जून की सुबह 6:30 बजे से शुरू होंगे। मंदिर परिसर में भगवान शिव, गणेश, हनुमान, सूर्य देव, मां भगवती, अन्नपूर्णा और शेषावतार के मंदिरों में भी प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। 5 जून को अंतिम पूजन और मुख्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह दोपहर 1:00 बजे तक संपन्न होगा। इसके बाद आरती और भोग की व्यवस्था होगी।
Read More : Khargone News: थाने से हथकड़ी सहित दो आरोपी फरार, लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मी निलंबित, जानें पूरा मामला
Ayodhya Ram Darbar Pran Pratishtha: राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने श्रद्धालुओं से 5 जून को अकारण अयोध्या न आने की अपील की है। उन्होंने कहा की हर दिन 50 से 70 हजार श्रद्धालु पहुंच रहे हैं लेकिन 5 जून को यदि 2 से 3 लाख लोग पहुंचेंगे तो व्यवस्था और स्वास्थ्य दोनों के लिए खतरा हो सकता है। उन्होंने आगे कहा की गर्मी बेहद भीषण है। श्रद्धालु यदि आ भी रहे हैं तो अपने साथ सातूवा अवश्य लेकर आएं।
Ayodhya Ram Darbar Pran Pratishtha: गौरतलब है कि 5 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन भी है। राम मंदिर ट्रस्ट द्वारा उन्हें इस विशेष आयोजन में आमंत्रित किया गया है जिसे उन्होंने स्वीकार भी कर लिया है। चंपत राय ने यह भी बताया कि राम मंदिर का निर्माण अपने पूर्णता की ओर अग्रसर है। प्रथम तल पर राम दरबार की स्थापना के साथ-साथ परकोटे में भी देव विग्रहों की स्थापना की जाएगी।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा 5 जून 2025, गंगा दशहरा के पावन अवसर पर अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में आयोजित की जाएगी।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Ayodhya Ram Darbar Pran Pratishtha: There is a danger of the situation
Ayodhya
और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm