BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan 2025: राम मंदिर पर धर्मध्वज का क्या है धार्मिक महत्व? आखिर क्यों सिर्फ 44 मिनट का ही रखा गया शुभ मुहूर्त, जानें पूरा रहस्य

Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan 2025: राम मंदिर पर धर्मध्वज का क्या है धार्मिक महत्व? आखिर क्यों सिर्फ 44 मिनट का ही रखा गया शुभ मुहूर्त, जानें पूरा रहस्य

Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan 2025

Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan 2025

tikesh Kumar
Published: 25 Nov 2025 | 11:02 amModified: 25 Nov 2025 | 11:46 am
HIGHLIGHTS
  1. अयोध्या में आज राम मंदिर पर धर्म ध्वज फहराएगा
  2. अभिजीत मुहूर्त में होगा भव्य अनुष्ठान
  3. प्रधानमंत्री मोदी रहेंगे उपस्थित

अयोध्या: Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan 2025:  अयोध्या आज एक ऐतिहासिक और दिव्य क्षण का साक्षी बनने जा रही है। भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर पर आज केसरिया धर्म ध्वज फहराया जाएगा। यह ध्वजारोहण बेहद शुभ माने जाने वाले अभिजीत मुहूर्त में किया जाएगा, जो सुबह 11:45 से दोपहर 12:29 बजे तक रहेगा। इस पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे।

अयोध्या में आज का महासमरूप आयोजन (Dhwajarohan ceremony)

Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan 2025:  राम मंदिर का संपूर्ण निर्माण पूरा हो चुका है, और अब मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वज का फहराना वैभव, आस्था और सनातन परंपरा की विजय का प्रतीक माना जा रहा है। इसी भव्य अनुष्ठान के लिए पूरी अयोध्या नगरी को दिव्य रूप से सजाया गया है। रंग-बिरंगी रोशनी से पूरा शहर आलोकित है। सड़कों से लेकर मंदिर प्रांगण तक हर स्थान उत्सव का माहौल पैदा कर रहा है। बीती रात मंदिर शिखर पर प्रभु श्रीराम और माता सीता से जुड़े लेजर शो ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया, जिसने पूरे आयोजन को और भी अद्भुत बना दिया।

धर्म ध्वज की विशेषताएँ (Ram temple flag hoisting)

Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan 2025:  राम मंदिर पर फहराया जाने वाला ध्वज पूर्णतः सनातन परंपरा का प्रतिनिधित्व करता है। ध्वज का रंग केसरिया, लंबाई 22 फीट, चौड़ाई 11 फीट, ध्वजदंड: 42 फीट ऊँचा, शिखर की ऊँचाई 161 फीट, ध्वज पर अंकित तीन पवित्र चिह्न सूर्य, ऊँ, कोविदार वृक्ष है। माना जाता है कि यह ध्वज सूर्य देव का प्रतीक है। सनातन संस्कृति में केसरिया रंग त्याग, बलिदान, वीरता, भक्ति, ज्ञान और पराक्रम का प्रतीक माना जाता है। रघुवंश की परंपरा में भी इस रंग का विशेष और पवित्र स्थान रहा है। आज का यह दिन केवल एक ध्वजारोहण नहीं, बल्कि राममय अयोध्या में सत्य, धर्म और संस्कृति की विजय का उत्सव है। मंदिर प्रांगण का दृश्य पूरी तरह बदल चुका है जगमग रोशनी, श्रद्धा से भरा वातावरण और भक्तों की उमंग इसे एक अविस्मरणीय अध्याय बना रही है। आज राम नगरी में इतिहास लिखा जाएगा, जब प्रभु राम के मंदिर पर केसरिया धर्म ध्वज लहराएगा और अयोध्या पुनः अपने दिव्य वैभव की अनुभूति करेगी।

यह भी पढ़ें

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: राम मंदिर धर्म ध्वज सनातन परंपरा, धर्म और सत्य की विजय का प्रतीक है। यह श्रद्धालुओं के लिए आस्था और वीरता का संदेश देता है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

tikesh Kumar
tikesh Kumar

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan 2025: What is the religious significance of the religious flag on Ram temple?

शहर की खबरें
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें

Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें

01 Oct 2026 | 6:40 am
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन

CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन

01 Oct 2026 | 6:36 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

01 Oct 2026 | 1:12 am
संभल हिंसा का आरोपी अफरोज 20 महीने बाद जेल से रिहा, उच्चतम न्यायालय के फैसले की प्रशंसा की

संभल हिंसा का आरोपी अफरोज 20 महीने बाद जेल से रिहा, उच्चतम न्यायालय के फैसले की प्रशंसा की

01 Oct 2026 | 12:27 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

01 Oct 2026 | 12:19 am
नीला ड्रम मामला : सौरभ की मां ने बहू और उसके प्रेमी के लिये सजा-ए-मौत की मांग की

नीला ड्रम मामला : सौरभ की मां ने बहू और उसके प्रेमी के लिये सजा-ए-मौत की मांग की

01 Oct 2026 | 12:15 am