Ayodhya Ram Rasoi Closed: अब नहीं मिलेगा 10 हजार रामभक्तों को भोजन?.. अयोध्या के इस मशहूर रसोई पर लटका ताला, जानें क्यों मचा है हाहाकार
Ayodhya Ram Rasoi Closed: अब नहीं मिलेगा 10 हजार रामभक्तों को भोजन?.. अयोध्या के इस मशहूर रसोई पर लटका ताला, जानें क्यों मचा है हाहाकार

Ayodhya Ram Rasoi Closed
- अंतरराष्ट्रीय तनाव का असर अयोध्या तक
- गैस संकट से ‘श्रीराम रसोई’ बंद
- हनुमानगढ़ी के लड्डू प्रसाद पर भी संकट
अयोधा: Ayodhya Ram Rasoi Closed: अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते अंतरराष्ट्रीय तनाव का असर अब रामनगरी अयोध्या की रसोइयों तक पहुंचने लगा है। एलपीजी गैस की भारी किल्लत के कारण प्रसिद्ध ‘श्रीराम रसोई’ को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है, वहीं हनुमानगढ़ी में बनने वाले लड्डू प्रसाद का उत्पादन भी ठप होने की कगार पर पहुंच गया है।
ईरान-इजरायल जंग का असर अयोध्या तक! (Shri Ram Rasoi Closed News)
Ayodhya Ram Rasoi Closed: बताया जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय हालातों के कारण एलपीजी गैस की आपूर्ति प्रभावित हुई है जिससे अयोध्या के मठ-मंदिरों की सामूहिक रसोइयों और प्रसाद निर्माण पर असर पड़ा है। राम मंदिर के पास स्थित अमावा मंदिर प्रशासन ने गैस की कमी के चलते प्रतिदिन करीब 10 हजार श्रद्धालुओं को भोजन कराने वाली ‘श्रीराम रसोई’ को फिलहाल बंद कर दिया है। अमावा मंदिर के मैनेजर पंकज कुमार ने बताया कि गैस की आपूर्ति बाधित होने के कारण रसोई को समय से पहले बंद करना पड़ा। रसोई के बाहर सूचना भी चस्पा कर दी गई है कि गैस आपूर्ति सामान्य होने के बाद ही सेवा दोबारा शुरू की जाएगी। इस फैसले से दूर-दराज से आने वाले हजारों श्रद्धालुओं को मिलने वाला निःशुल्क भोजन फिलहाल बंद हो गया है।
‘श्रीराम रसोई’ बंद, लड्डू प्रसाद पर संकट (Ayodhya LPG Gas Crisis)
Ayodhya Ram Rasoi Closed: गैस संकट की आंच सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी तक भी पहुंच गई है। यहां प्रसाद बेचने वाले दुकानदारों का कहना है कि गैस की कमी के कारण लड्डू बनाने का काम लगभग ठप हो गया है और फिलहाल पुराना स्टॉक ही बेचा जा रहा है। हनुमानगढ़ी के आसपास करीब 150 दुकानदार रोजाना 30 से 40 किलो लड्डू तैयार करते हैं, लेकिन गैस न मिलने से उत्पादन रुक गया है, जिससे बजरंगबली के भोग की व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। इस संकट का असर अयोध्या के होटल और रेस्टोरेंट कारोबार पर भी साफ दिखाई दे रहा है। रेस्टोरेंट संचालक अमित के अनुसार, पिछले दो दिनों से कमर्शियल गैस सिलेंडर मिलना मुश्किल हो गया है, जिससे खाना बनाने और बुकिंग संभालने में दिक्कतें आ रही हैं।
यह भी पढ़ें
- छत्तीसगढ़ में गैस सिलेंडर का संकट! सिर्फ इतने दिन का बचा है स्टॉक... बंद होने के कगार पर पहुंचे रायपुर के होटल-रेस्टॉरेंट
- राहुल गांधी को इतने बार रोका गया? लोकसभा स्पीकर ओम बिरला पर अविश्वास प्रस्ताव! संसद में आज गरमाएगी बहस
- मिडिल ईस्ट संकट के बीच बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन! इस जगह फंसी भारतीय टीम... अब दूतावास ने दी बड़ी अपडेट
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: "Ayodhya LPG Gas Shortage News" के अनुसार अंतरराष्ट्रीय तनाव के कारण गैस आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिससे अयोध्या के मंदिरों और रसोइयों में एलपीजी की कमी हो गई है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Ayodhya Ram Rasoi Closed
Ayodhya
और भी पढ़ें ›
Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट
01 Oct 2026 | 9:20 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति
01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम
01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे
01 Oct 2026 | 6:56 am
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am