Parliament Budget Session: राहुल गांधी को इतने बार रोका गया? लोकसभा स्पीकर ओम बिरला पर अविश्वास प्रस्ताव! संसद में आज गरमाएगी बहस

Parliament Budget Session: राहुल गांधी को इतने बार रोका गया? लोकसभा स्पीकर ओम बिरला पर अविश्वास प्रस्ताव! संसद में आज गरमाएगी बहस

Parliament Budget Session: राहुल गांधी को इतने बार रोका गया? लोकसभा स्पीकर ओम बिरला पर अविश्वास प्रस्ताव! संसद में आज गरमाएगी बहस

Parliament Budget Session/Image Source: ANI

Modified Date: March 11, 2026 / 07:28 am IST
Published Date: March 11, 2026 7:12 am IST
HIGHLIGHTS
  • बजट सत्र के दूसरा फेज का आज तीसरा दिन
  • स्पीकर बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर होगी चर्चा
  • विपक्ष ने पक्षपात का लगाया था आरोप

नई दिल्ली: Parliament Budget Session:  नई दिल्ली में संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण का आज तीसरा दिन है। लोकसभा में आज स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होगी। विपक्ष ने स्पीकर पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए यह प्रस्ताव पेश किया है।

स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा (Lok Sabha Budget Session News)

Parliament Budget Session:  सदन में इस अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए कुल 10 घंटे का समय निर्धारित किया गया है। मंगलवार को इस मुद्दे पर करीब सात घंटे तक बहस हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक, 50 से अधिक सांसदों ने प्रस्ताव के समर्थन में मतदान किया था, जिसके बाद पीठासीन अधिकारी ने इस पर सदन में चर्चा की अनुमति दे दी थी। इस दौरान कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने आरोप लगाया कि बजट सत्र के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को करीब 20 बार बोलने से रोका-टोका गया। उन्होंने कहा कि विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है।

वहीं संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने इन आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि 15वीं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष को केवल दो बार बोलने का मौका मिला था। उन्होंने यह भी कहा कि जब संसद का सत्र चलता है, तब राहुल गांधी कई बार विदेश चले जाते हैं।

यह भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।