BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

Ram Mandir Dhwajarohan: अयोध्या के ज़मींदार नूर आलम ने कहा, “हमें रामलला के पड़ोसी होने पर गर्व है”.. धर्म ध्वज समारोह में होंगे शामिल

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि भगवान श्रीराम भारत की आत्मा और संस्कृति का आधार हैं। उन्होंने लिखा कि मंगलवार को लगभग 10 बजे वह श्री राम जन्मभूमि …

Ayodhya Ram Temple Flag Hoisting

Ayodhya Ram Temple Flag Hoisting

satya prakash
Published: 25 Nov 2025 | 9:39 amModified: 25 Nov 2025 | 10:04 am
HIGHLIGHTS
  1. अयोध्या में धर्म ध्वज समारोह की तैयारी
  2. नूर आलम बोले– राम लला के पड़ोसी
  3. अयोध्या में तेजी से हो रहा विकास

Ayodhya Ram Temple Flag Hoisting: अयोध्या: अयोध्या आज 'धर्म ध्वज' समारोह की तैयारी कर रहा है। श्री राम जन्मभूमि मंदिर से सटे भूमि के मालिक नूर आलम ने ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उत्साहित है। उन्होंने कहा कि उन्हें "राम लला का पड़ोसी" होने पर गर्व है।
आलम ने कहा कि हाल के वर्षों में अयोध्या में काफी ज्यादा परिवर्तन आया है, जिसमें एक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का विकास, एक पुनर्निर्मित रेलवे स्टेशन और नवनिर्मित रामपथ शामिल हैं।

Ram Janmabhoomi Dhwajarohan: 'श्रीराम का पड़ोसी होना गर्व की बात' : नूर आलम

सोमवार को एएनआई से बात करते हुए आलम ने कहा, "हम पीढ़ियों से यहां रह रहे हैं। हमें भगवान श्री राम के पड़ोसी के रूप में भी जाना जाता है। इस कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलना हमारा सौभाग्य है। हम जरूर जाएंगे। इतिहास लिखा जाने वाला है, और हम इसके साक्षी बनेंगे। ऐसे क्षण जीवन भर संजोए रहते हैं। अपने 42 वर्षों में, मैंने अयोध्या के कई पहलुओं को देखा है । हमने कभी नहीं सोचा था कि हमारी अयोध्या वह बन जाएगी जो अब है। अयोध्या दुनिया भर में हर जगह जानी जाती है। इसका श्रेय पूरी तरह से हमारे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को जाता है।"

Ram Mandir Flag Ceremony 2025: 'नहीं भूलूंगा PM मोदी का अहसान' : नूर आलम

Ayodhya Ram Temple Flag Hoisting: उन्होंने कहा, "हम उनका एहसान कभी नहीं भूलेंगे। इतने छोटे से शहर में, हमने कभी नहीं सोचा था कि हमारे पास एक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, रामपथ जैसी सड़क और इतना बड़ा रेलवे स्टेशन होगा। यहां के लोग व्यापार के लिए दिल्ली, मुंबई, लखनऊ और गुजरात जाते थे, लेकिन आज उन जगहों से लोग यहां व्यापार करने आते हैं। यह अयोध्या है। हमारे पास यह बताने के लिए शब्द नहीं हैं कि रामलला के पड़ोसी होने पर हमें कितना गर्व है। यहां हर कोई खुश है।"

जनवरी 2024 में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद के माहौल पर बात करते हुए, आलम ने कहा, "प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद, यहाँ का माहौल ऐसा हो गया है कि हर व्यक्ति खुश है। कोई भी परेशान नहीं है। ईश्वर की कृपा सभी पर बरस रही है।"

श्रीराम की नगरी अयोध्या मंगलवार को एक ऐतिहासिक आध्यात्मिक अवसर की साक्षी बनेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज श्री राम जन्मभूमि मंदिर के "शिखर" पर पवित्र भगवा ध्वज फहराएंगे। मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि यह केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि विश्वभर के श्रद्धालुओं के लिए यह संदेश है कि भव्य मंदिर का निर्माण पूर्ण हो चुका है।

Prime Minister Religious Flag Event: मोदी बोले- भगवान राम भारत की आत्मा, मिलेगा दर्शनों का सौभाग्य

Ayodhya Ram Temple Flag Hoisting: प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि भगवान श्रीराम भारत की आत्मा और संस्कृति का आधार हैं। उन्होंने लिखा कि मंगलवार को लगभग 10 बजे वह श्री राम जन्मभूमि मंदिर परिसर में दर्शन-पूजन करेंगे, जबकि दोपहर 12 बजे वह रामलला मंदिर के शीर्ष पर भगवा ध्वज के औपचारिक आरोहण का साक्ष्य बनेंगे। प्रधानमंत्री ने इसे भारतीय आस्था, अध्यात्म और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक बताया।

इन्हें भी पढ़ें:-

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: यह राम मंदिर परिसर में आयोजित एक विशेष धार्मिक ध्वजारोहण समारोह है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Ayodhya's landlord Noor Alam expressed happiness over the flag hoisting.

शहर की खबरें
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें

Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें

01 Oct 2026 | 6:40 am
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन

CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन

01 Oct 2026 | 6:36 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

01 Oct 2026 | 1:12 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

01 Oct 2026 | 1:03 am
संभल हिंसा का आरोपी अफरोज 20 महीने बाद जेल से रिहा, उच्चतम न्यायालय के फैसले की प्रशंसा की

संभल हिंसा का आरोपी अफरोज 20 महीने बाद जेल से रिहा, उच्चतम न्यायालय के फैसले की प्रशंसा की

01 Oct 2026 | 12:27 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

01 Oct 2026 | 12:19 am